{"_id":"63aaa18e283ea02b260dd63b","slug":"pakistan-former-cricketer-shahid-afridi-house-inside-pictures-from-virat-kohli-s-t-shirt-to-golden-gun","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shahid Afridi House: देखें कैसा है पाकिस्तान के नए चयनकर्ता अफरीदी का घर, सम्मान के साथ रखी है कोहली की जर्सी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Shahid Afridi House: देखें कैसा है पाकिस्तान के नए चयनकर्ता अफरीदी का घर, सम्मान के साथ रखी है कोहली की जर्सी
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी एक बार फिर चर्चा में बने हुए हैं। पाकिस्तान के अंतरिम मुख्य चयनकर्ता बनने के बाद अफरीदी लगातार किसी न किसी वजह से चर्चा में रहे हैं। पहले शाहिद अफरीदी को प्रबंधन समिति में शामिल किया गया था, लेकिन उन्होंने यह कहकर इस पद को स्वीकार करने से मना कर दिया कि वह इस जिम्मेदारी के साथ न्याय नहीं कर पाएंगे।
2 of 8
शाहिद अफरीदी
- फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तान की टीम का मुख्य चयनकर्ता बनने के बाद शाहिद अफरीदी ने पहले पाकिस्तान की टीम में तीन नए खिलाड़ियों को शामिल किया, जो न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खेलेंगे। उन्होंने चार साल बाद पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सरफराज को मौका दिया और सरफराज ने 86 रन की शानदार पारी खेली। अफरीदी ने इससे पहले एक वीडियो में अपना घर दिखाया और यह वीडियो भी काफी चर्चित रहा था। यहां हम बता रहे हैं कि अफरीदी का घर अंदर से कैसा है।
3 of 8
शाहिद अफरीदी
- फोटो : सोशल मीडिया
शाहिद अफरीदी की घर कराची में है। उनका बंगला समुद्र के करीब है। शाहिद ने यूट्यूब वीडियो में अपना पूरा घर दिखाया था। यह घर अंदर से बेहद शानदार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
शाहिद अफरीदी का घर
- फोटो : सोशल मीडिया
शाहिद अफरीदी का घर उनके जीते मेडल, ट्रॉफी, बल्ले, गेंद और गिफ्ट से भरा पड़ा है। शाहिद को गिफ्ट दुनिया भर के अलग-अलग क्रिकेट खिलाड़ियों ने दिए हैं।
विज्ञापन
5 of 8
शाहिद अफरीदी
- फोटो : सोशल मीडिया
शाहिद के घर में बाहर से आने वाले दोस्तों के लिए बैठने की अलग जगह है और उनके साथ खेलने के लिए उन्होंने अलग से गेमिंग एरिया भी बनवाया है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।