फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PBKS vs RR: सैमसन ने इस तरीके से किया लिविंगस्टोन को रन आउट, आईपीएल ने संजू की धोनी से की तुलना, देखें वीडियो

Sun, 14 Apr 2024 09:42 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्लांपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्लांपुर Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 14 Apr 2024 09:42 AM IST
सार

शनिवार को राजस्थान और पंजाब किंग्स के बीच मुल्लांपुर में मुकाबला खेला गया। इस मैच में राजस्थान के कप्तान सैमसन ने इंग्लैंड के लियाम लिविंगस्टोन को रन आउट किया।

विज्ञापन
PBKS vs RR: Sanju Samson ran out Livingstone, IPL 2024 compared this with MS Dhoni, watch video
संजू की तुलना धोनी से हो रही है - फोटो : IPL/BCCI
विकेट के पीछे महेंद्र सिंह धोनी के स्किल से तो सभी फैंस भलीभांति परिचित हैं। धोनी ने न जाने कितनी बार विकेट के पीछे से अपनी टीम को जीत दिलाई, जिसका जिक्र आज भी फैंस करते हैं। धोनी ने अपनी विकेटकीपिंग स्किल से न सिर्फ टीम इंडिया, बल्कि चेन्नई सुपर किंग्स के लिए भी कई मैच पलटे। शनिवार को राजस्थान रॉयल्स के कप्तान और विकेटकीपर संजू सैमसन ने भी कुछ ऐसा किया, जिसके बाद फैंस और खुद आईपीएल ने उनकी तुलना धोनी से कर दी। 

PBKS vs RR: Sanju Samson ran out Livingstone, IPL 2024 compared this with MS Dhoni, watch video
संजू सैमसन ने रन आउट किया - फोटो : IPL/BCCI
दरअसल, शनिवार को राजस्थान और पंजाब किंग्स के बीच मुल्लांपुर में मुकाबला खेला गया। इस मैच में राजस्थान के कप्तान सैमसन ने इंग्लैंड के लियाम लिविंगस्टोन को रन आउट किया। सैमसन का विकेट के पीछे से थ्रो धोनी के स्किल से इतनी मिलती-जुलती थी कि आईपीएल की आधिकारिक वेबसाइट ने भी इसे धोनी जैसा थ्रो कहा। सैमसन ने डाइव लगाकर थ्रो कलेक्ट कर बैकहैंड से विकेट पर दे मारा। तब बल्लेबाज क्रीज से काफी दूर था। 

PBKS vs RR: Sanju Samson ran out Livingstone, IPL 2024 compared this with MS Dhoni, watch video
संजू की तुलना धोनी से हो रही है - फोटो : IPL/BCCI
संजू सैमसन विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में भारत के टी20 विश्व कप टीम में जगह बनाने के दावेदारों में से एक हैं। टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम की घोषणा अप्रैल के अंतिम सप्ताह या मई की शुरुआत में होने की संभावना है। 15 सदस्यी टीम में केएल राहुल, ऋषभ पंत, संजू सैमसन, जितेश शर्मा और ईशान किशन के बीच टक्कर है। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया के महान क्रिकेटर एडम गिलक्रिस्ट का मानना है कि चयनकर्ताओं को पंत का चयन करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
PBKS vs RR: Sanju Samson ran out Livingstone, IPL 2024 compared this with MS Dhoni, watch video
संजू सैमसन ने रन आउट किया - फोटो : IPL/BCCI
उन्होंने कहा, 'मुझे उम्मीद है कि ऋषभ पंत निश्चित तौर पर टीम में होंगे। मैं संजू सैमसन को भी टीम में रखूंगा। किशन ने भी अभी तक अच्छा प्रदर्शन किया है और इसमें कोई संदेह नहीं है। लेकिन मुझे लगता है कि ऋषभ पंत एक्स फैक्टर हो सकते हैं। अगर चयनकर्ताओं ने उनके नाम पर विचार नहीं किया है तो अब इस पर विचार करना चाहिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed