फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Arshdeep Singh: जब इंग्लैंड दौरे पर गंभीर-गिल ने नहीं जताया था अर्शदीप पर भरोसा, PBKS कोच ने बंधाया था ढांढस

Mon, 25 Aug 2025 04:02 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Mon, 25 Aug 2025 04:02 PM IST
सार

इंग्लैंड दौरे के लिए पहली बार अर्शदीप सिंह को टेस्ट टीम में शामिल किया गया। केंट के लिए काउंटी क्रिकेट खेलने का अनुभव होने के बावजूद उन्हें किसी भी मैच के लिए प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं बनाया गया। गगनदीप ने कहा कि टीम प्रबंधन को अर्शदीप पर भरोसा नहीं था, इसलिए उनके नाम पर विचार नहीं किया गया।

विज्ञापन
Punjab bowling coach said Arshdeep Singh got impatient after not getting chance in England know details
अर्शदीप सिंह - फोटो : ANI
पंजाब के गेंदबाजी कोच गगनदीप सिंह ने खुलासा किया है कि इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खेलने का मौका न मिलने पर भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह बेचैन हो गए थे। उन्होंने कहा कि 'वो बेसब्र हो रहा था कि उसे मौका नहीं मिल रहा था। मैंने उससे बस इतना कहा- तुम्हें अपने समय का इंतजार करना होगा।'
Punjab bowling coach said Arshdeep Singh got impatient after not getting chance in England know details
अर्शदीप सिंह - फोटो : PTI
इंग्लैंड दौरे पर नहीं मिला था मौका
इंग्लैंड दौरे के लिए पहली बार अर्शदीप सिंह को टेस्ट टीम में शामिल किया गया। केंट के लिए काउंटी क्रिकेट खेलने का अनुभव होने के बावजूद उन्हें किसी भी मैच के लिए प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं बनाया गया। गगनदीप ने कहा कि टीम प्रबंधन को अर्शदीप पर भरोसा नहीं था, इसलिए उनके नाम पर विचार नहीं किया गया।
Punjab bowling coach said Arshdeep Singh got impatient after not getting chance in England know details
अर्शदीप सिंह-सितांशु कोटक-गौतम गंभीर-टी दिलीप - फोटो : BCCI
कोच ने बंधाया ढांढस
बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने 21 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं और 30.37 की औसत से 66 विकेट लिए हैं, जिसमें दो पांच विकेट हॉल भी शामिल हैं। गगनदीप ने कहा, 'कुछ महीने पहले जब वह इंग्लैंड में थे, मैंने उनसे बात की थी। वह इस बात से बेचैन हो रहे थे कि उन्हें मौका नहीं मिल रहा है। मैंने उनसे बस इतना कहा, 'तुम्हें अपने समय का इंतजार करना होगा।' मुझे लगता है कि उन्हें इंग्लैंड में खिलाना चाहिए था क्योंकि वह एक स्विंग गेंदबाज हैं और लंबे हैं, सब कुछ ठीक है। मुझे टीम संयोजन नहीं पता, शायद कोच (गौतम गंभीर) और कप्तान (शुभमन गिल) को उन पर भरोसा नहीं था।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Punjab bowling coach said Arshdeep Singh got impatient after not getting chance in England know details
अर्शदीप सिंह - फोटो : BCCI
कोच ने दी स्विंग पर काम करने की सलाह
पंजाब के गेंदबाजी कोच ने अर्शदीप को अपनी स्विंग और सटीकता पर काम करने और अपने गेंदबाजी में अधिक विविधता लाने का सुझाव दिया। उन्होंने आगे कहा, 'वह ज्यादा स्विंग और सटीकता के साथ एक बेहतर गेंदबाज बन सकते हैं। मैंने उन्हें पिछले कुछ महीनों में नहीं देखा है, लेकिन उम्मीद है कि जब मैं देखूंगा, तो उनका बेहतर आकलन कर पाऊंगा। हाल के मैचों में मैंने जो देखा है, उससे पता चलता है कि वह लाइन और लेंथ, यॉर्कर गेंदों और खासकर बाउंसरों पर ज्यादा काम कर सकते हैं, जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे प्रभावी गेंदें हैं।'
विज्ञापन
Punjab bowling coach said Arshdeep Singh got impatient after not getting chance in England know details
अर्शदीप सिंह - फोटो : ANI
एशिया कप में नजर आएंगे अर्शदीप
अब अर्शदीप एशिया कप में खेलते नजर आएंगे। उन्हें आगामी टूर्नामेंट के लिए 15 सदस्यीय स्क्वॉड का हिस्सा बनाया गया है। नौ सितंबर से शुरू हो रहे एशिया कप 2025 में भारत अपने अभियान का आगाज 10 सितंबर से करेगा। यह टूर्नामेंट संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में अर्शदीप तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और हर्षित राणा के साथ नजर आएंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed