फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

RCB: IPL की खिताबी जीत के बाद बंगलूरू की सड़कों पर दिनभर चला जश्न, विराट कोहली ने जताया प्रशंसकों का आभार

Wed, 04 Jun 2025 08:11 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 04 Jun 2025 08:11 PM IST
सार

आरसीबी की खिताबी जीत को लेकर सुबह से ही बंगलूरू में प्रशंसक खुशी से झूम रहे थे। एयरपोर्ट से लेकर चिन्नास्वामी स्टेडियम तक पूरा बंगलूरू शहर जश्न में डूबा दिखा।

विज्ञापन
RCB IPL 2025 Victory Grand Celebration in Bengaluru Virat Kohli expressed his gratitude to the fans
आरसीबी टीम - फोटो : PTI
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की खिताबी जीत का जश्न बुधवार को बंगलूरू में जोर-शोर से मनाया गया। आईपीएल 2025 की विजेता टीम आरसीबी का बंगलूरू पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। सबसे पहले एयरपोर्ट पर कर्नाटक के उप-मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने खिलाड़ियों का स्वागत किया। फिर एयरपोर्ट से लेकर टीम होटल तक रास्ते में प्रशंसकों का भारी हुजूम दिखा। 
RCB IPL 2025 Victory Grand Celebration in Bengaluru Virat Kohli expressed his gratitude to the fans
आरसीबी - फोटो : PTI
फाइनल में पंजाब को हराया 
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में आरसीबी ने पंजाब को छह रन से हराया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 190 रन बनाए थे। जवाब में पंजाब की टीम सात विकेट पर 184 रन ही बना सकी। आरसीबी आईपीएल चैंपियन बनने वाली आठवीं टीम है। इससे पहले राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई सुपर किंग्स, डेक्कन चार्जर्स, मुंबई इंडियंस, गुजरात टाइटंस, कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम चैंपियन बन चुकी हैं। इसके साथ बी आरसीबी का 18 सत्र का इंतजार खत्म हो चुका है। आखिरकार विराट कोहली भी आईपीएल चैंपियन बन गए हैं।
RCB IPL 2025 Victory Grand Celebration in Bengaluru Virat Kohli expressed his gratitude to the fans
आईपीएल 2025 - फोटो : PTI
विधानसौधा में हुआ सम्मान समारोह 
आरसीबी की खिताबी जीत को लेकर सुबह से ही बंगलूरू में प्रशंसक खुशी से झूम रहे थे। एयरपोर्ट से लेकर चिन्नास्वामी स्टेडियम तक पूरा बंगलूरू शहर जश्न में डूबा दिखा। आरसीबी की टीम एयरपोर्ट से सीधा होटल पहुंची, जहां टीम का स्वागत किया गया। आरसीबी की टीम होटल से विधानसौधा पहुंची जहां कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और राज्यपाल थावर चंद गहलोत ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने माला पहनाकर खिलाड़ियों का सम्मान किया। हालांकि, इस दौरान बारिश भी आई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
RCB IPL 2025 Victory Grand Celebration in Bengaluru Virat Kohli expressed his gratitude to the fans
प्रशंसकों की भारी भीड़ - फोटो : PTI
विजयी परेड को करना पड़ा रद्द 
विधानसौधा में सम्मान समारोह के बाद खिलाड़ी चिन्नास्वामी स्टेडियम पहुंचे जहां दर्शकों की भारी भीड़ के बीच आरसीबी की जीत का जश्न मना। आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ट्रॉफी लेकर स्टेडियम के बीच में बने मंच पर पहुंचे। इस दौरान विराट कोहली और पाटीदार ने दर्शकों को संबोधित किया और उनका टीम का लगातार समर्थन करने के लिए आभार व्यक्त किया। आरसीबी के खिलाड़ियों को खुली बस में विजयी परेड भी निकालनी थी, लेकिन प्रशंसकों की भारी भीड़ के चलते इस कार्यक्रम को रद्द करना पड़ा। कोहली और पाटीदार के संबोधन के बाद आरसीबी के खिलाड़ियों ने ट्रॉफी लेकर स्टेडियम के चारों ओर चक्कर लगाए और दर्शकों का अभिवादन स्वीकार किया। 
विज्ञापन
RCB IPL 2025 Victory Grand Celebration in Bengaluru Virat Kohli expressed his gratitude to the fans
रजत पाटीदार - फोटो : PTI
पाटीदार-कोहली का संबोधन 
चिन्नास्वामी स्टेडियम में जीत के जश्न के दौरान आरसीबी के खिलाड़ी आईपीएल की ट्रॉफी लेकर चिन्नास्वामी स्टेडियम में विक्ट्री लैप की। चिन्नास्वामी स्टेडियम पर दर्शकों की भारी भीड़ थी। इस कार्यक्रम को विराट कोहली और कप्तान रजत पाटीदार ने संबोधित किया और प्रशंसकों का उनके समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की शुरुआत विराट कोहली के संबोधन से हुई। कोहली ने कहा, 'यह इंतजार काफी लंबा रहा है, लेकिन आप सबके समर्थन के कारण यह संभव हो सका। आप सभी के समर्थन के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।' 

ये भी पढ़ें: IPL 2025: आरसीबी के जश्न में मची भगदड़ पर बीसीसीआई ने जताया दुख, बोर्ड ने कहा- बेहतर योजना बनानी चाहिए थी
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed