{"_id":"57da4d5b4f1c1b2309d47279","slug":"records-that-can-be-broken-in-the-india-and-new-zealand-test-series","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्या दादा और माही को पछाड़ कर कोहली अपने नाम करेंगे यह रिकॉर्ड?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
क्या दादा और माही को पछाड़ कर कोहली अपने नाम करेंगे यह रिकॉर्ड?
Fri, 16 Sep 2016 09:28 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 16 Sep 2016 09:28 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
विराट कोहली
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय टीम 22 सितंबर से न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी। सीरीज का पहला मैच कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीरीज में कई रिकॉर्ड बन सकते हैं और टूट भी सकते हैं। तीनों टेस्ट मैचों में कई रिकॉर्ड दांव पर लगे होंगे।
तो क्या दादा और धोनी को पछाड़ कर विराट अपने नाम करेंगे यह रिकॉर्ड?
2 of 7
अंजिक्य रहाणे
- फोटो : PTI
जहां अजिंक्य रहाणे 2000 टेस्ट रन की ओर बढ़ेंगे, तो वहीं टिम साउदी टेस्ट विकटों का अपना दोहरा शतक बनाना चाहेंगे। मगर सीरीज शुरू होने से लेकर अंत तक, कई रिकॉर्ड्स पर बड़े खिलाड़ियों की भी नजर होगी। आइए देखते हैं कौन से रिकॉर्ड होंगे दांव पर:
तो क्या दादा और धोनी को पछाड़ कर विराट अपने नाम करेंगे यह रिकॉर्ड?
3 of 7
टीम इंडिया
- फोटो : getty
भारत की न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे बड़ी टेस्ट सीरीज जीत
भारत ने न्यूजीलैंड के 10 मे से 8 घरेलू सीरीज में मात दी है। मगर उनकी सबसे बड़ी जीत 2-0 की है। वैसे तो भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 1968 में नवाब पटौदी की कप्तानी में 3-1 से भी सीरीज जीती है, मगर वो भारतीय जमीन पर नहीं थी। अगर भारत 3-0 से क्लीन स्वीप करता है, तो यह उसकी किवी टीम पर सबसे बड़ी जीत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
तो क्या दादा और धोनी को पछाड़ कर विराट अपने नाम करेंगे यह रिकॉर्ड?
4 of 7
न्यूजीलैंड
- फोटो : getty
किवी बल्लेबाज द्वारा टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक
फिलहाल यह रिकॉर्ड दिवंगत दिग्गज मार्टिन क्रो के नाम हैं। क्रो ने 77 टेस्ट में 17 शतक बनाए। इस रिकॉर्ड के पास दो किवी बल्लेबाज हैं। कप्तान केन विलियम्सन के अलावा रॉस टेलर भी इस रिकॉर्ड पर निगाह बनाए होंगे। टेलर के नाम 15 टेस्ट शतक हैं, वहीं किवी कप्तान उनसे मात्र एक शतक पीछे हैं। दोनों की अच्छी फॉर्म को देखते हुए यह रिकॉर्ड मुश्किल नहीं लगता।
विज्ञापन
तो क्या दादा और धोनी को पछाड़ कर विराट अपने नाम करेंगे यह रिकॉर्ड?
5 of 7
न्यूजीलैंड
- फोटो : getty
भारतीय धरती पर न्यूजीलैंड की पहली टेस्ट सीरीज
केन विलियम्सन के लिए यह बहुत बड़ी सफलता होगी, अगर वो भारत को भारतीय सरजमीं पर हरा दें। 1995 से लेकर अब तक न्यूजीलैंड टीम 10 बार भारत आई है, मगर अब तक एक भी टेस्ट सीरीज नहीं जीत पाई है। 8 हार और 2 ड्रॉ के सात उनकी जीत का खाता भी नहीं खुला है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।