{"_id":"59c7d11f4f1c1b8b688b64c9","slug":"rohit-sharma-surpass-mccullum-tendulkar-to-hit-most-sixes-against-australia","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'हिटमैन' रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
'हिटमैन' रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
Mon, 25 Sep 2017 02:59 AM IST
amarujala.com- Written by: नवीन चौहान
amarujala.com- Written by: नवीन चौहान
Updated Mon, 25 Sep 2017 02:59 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
रोहित शर्मा
- फोटो : ESPN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के हिटमैन के रूप में विख्यात रोहित शर्मा ने इंदौर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 62 गेंद में 71 रन की शानदार पारी खेली। पहले विकेट के लिए रोहित ने अजिंक्य रहाणे के साथ 21.4 ओवर में 139 रन की साझेदारी कर टीम इंडिया को लगातार तीसरी वनडे सीरीज की ओर बढ़ा दिया।
'हिटमैन' रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
2 of 4
रोहित शर्मा
- फोटो : ESPN
रोहित ने अपनी अर्धशतकीय पारी में 6 चौके और 4 छक्के जड़े। इसके साथ ही उनके नाम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक और विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। रोहित के नाम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा 63 छक्के हो गए हैं। इससे पहले ये रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के धाकड़ बल्लेबाज ब्रैंडन मैकुलम के नाम था उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 61 छक्के जड़े थे। वहीं यह भारतीय रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज था सचिन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 60 छक्के जड़े थे। मैच से पहले रोहित इस सूची में 59 छक्कों के साथ तीसरे पायदान पर थे लेकिन दो दिग्गजों को पछाड़कर पहले पायदान पर पहुंच गए हैं।
'हिटमैन' रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
3 of 4
रोहित शर्मा
- फोटो : icc
रोहित ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल 212 छक्के जड़े हैं। वनडे में उनके नाम 132, टेस्ट में 25 और टी-20 क्रिकेट में 51 छक्के दर्ज हैं। इनमें से तकरीबन एक तिहाई छक्के किसी एक टीम के खिलाफ जड़ना भी रोचक बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
'हिटमैन' रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
4 of 4
रोहित शर्मा
इंदौर में रोहित ने अपने एक व्यक्तिगत रिकॉर्ड में सुधार भी किया। रोहित ने 42 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर अपने करियर का सबसे तेज वनडे अर्धशतक भी पूरा किया। इससे पहले रोहित ने 43 गेंद में श्रीलंका के खिलाफ पिछली सीरीज में पल्लेकल में वनडे करियर का सबसे तेज अर्धशतक पूरा किया था।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।