{"_id":"5ae94bf64f1c1b3a0b8b7aa6","slug":"royal-challengers-bangalore-foreigner-players-superb-performance-on-anushka-sharma-birthday","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोहली नहीं विदेशी देवरों से मिला अनुष्का को 'स्पेशल गिफ्ट', ऐसे बनाया बर्थडे का जश्न","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कोहली नहीं विदेशी देवरों से मिला अनुष्का को 'स्पेशल गिफ्ट', ऐसे बनाया बर्थडे का जश्न
Wed, 02 May 2018 02:20 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 02 May 2018 02:20 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
- फोटो : ipl
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आईपीएल सीजन-11 के 31वें मुकाबले में विराट कोहली के नेतृत्व वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने मुंबई इंडियंस को 14 रन से मात दी। आरसीबी के साथ कप्तान कोहली के लिए भी यह जीत काफी जरूरी थी। दरअसल 1 मई को विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा का बर्थडे भी था, ऐसे में स्टेडियम में मैच देखने पहुंची वाइफ अनुष्का विराट कैसे निराश कर सकते थे।
इस जीत को विराट कोहली उपहार के रूप में अनुष्का को देना चाहते थे। हालांकि इस मैच में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा, लेकिन टीम में खेल रहे अनुष्का के चार विदेशी देवरों ने अपने कप्तान की लाज रखी और मैच जीतकर अनुष्का शर्मा को स्पेशल गिफ्ट दिया। आरसीबी के तरफ से कल के मैच में क्विंटन डी कॉक, कॉलिन डी ग्रैंडहोम, टिम साउदी और ब्रेंडन मैकुलम खेले थे।
विकेट के पीछे डी कॉक का कमाल
2 of 5
क्विंटन डी कॉक
ओपनिंग करने आए डी कॉक ने इस मैच में सिर्फ सात रन बनाए, लेकिन विकेट के पीछे से उनका योगदान बेहतरीन रहा। क्विंटन डी कॉक ने दो कैच पकड़े, जिसमें रोहित शर्मा का डीआरएस के जरिए आया विकेट भी शामिल था। अंपायर द्वारा अपील खारिज किए जाने के बाद डीकॉक ने बड़े कॉन्फिडेंस से अपने कप्तान को रिव्यू लेने को कहा और डी कॉक का डिसीजन बिलकुल सही साबित हुआ। इस तरह उन्होंने रोहित शर्मा शून्य के स्कोर पर चलता किया।
मैकुलम का तूफानी अंदाज
3 of 5
ब्रेंडन मैकुलम
- फोटो : ipl
तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए ब्रेंडन मैकुलम ने इस मैच में सिर्फ 25 गेंदों पर चार चौकों और दो छक्कों की मदद से 37 रन की पारी खेलकर टीम को बेहतर पोजिशन में पहुंचाने का काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्लेयर ऑफ द मैच
4 of 5
आरसीबी
इस मैच में आरसीबी के तेज गेंदबाज टिम साउदी ने चार ओवरों में 25 रन देकर दो कीमती विकेट हासिल किए। साउदी के शानदार प्रदर्शन के चलते उन्हें मैन ऑफ द मैच भी दिया गया।
विज्ञापन
निर्णायक समय का हीरो
5 of 5
मुंबई इंडियन्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
- फोटो : IPL official web
कीवी खिलाड़ी कॉलिन डी ग्रैंडहोम की भूमिका इस मैच में सबसे अहम रही। उन्होंने न सिर्फ बल्ले से कमाल दिखाते हुए 10 गेंदों पर तीन छक्कों की मदद से नाबाद 32 रन बनाए, बल्कि निर्णायक समय में टीम के लिए बेहतरीन ग्राउंड फील्डिंग भी की।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।