{"_id":"5b0e51794f1c1ba56e8b54d3","slug":"shahid-afridi-to-captain-icc-world-eleven-as-eoin-morgan-withdraws-due-to-injury","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शाहिद अफरीदी की कप्तानी में खेलेंगे यह 2 भारतीय खिलाड़ी, पाक खिलाड़ी ले रहा इयोन मॉर्गन की जगह","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
शाहिद अफरीदी की कप्तानी में खेलेंगे यह 2 भारतीय खिलाड़ी, पाक खिलाड़ी ले रहा इयोन मॉर्गन की जगह
Wed, 30 May 2018 12:56 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 30 May 2018 12:56 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
वेस्टइंडीज के खिलाफ 31 मई को होने वाले चैरिटी टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में इयोन मोर्गन की जगह शाहिद अफरीदी विश्व एकादश की कमान संभालेंगे। इंग्लैंड की लिमिटेड ओवर्स टीम के कप्तान मोर्गन ने उंगली में फ्रैक्चर के चलते इस मैच से अपना नाम वापस लिया।
2 of 5
अब मोर्गन के स्थान पर इंग्लैंड के उनके साथी सैम बिलिंग्स को टीम में शामिल किया गया है। इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम कुरेन और तेज गेंदबाज टाइमल मिल्स को भी वर्ल्ड इलेवन टीम में जगह दी गई है। कुरेन इस मैच से टी-20 अंतरराष्ट्रीय में डेब्यू कर सकते हैं।
3 of 5
इसके पहले बीमारी के चलते टीम से बाहर हुए हार्दिक पांड्या की जगह तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को शामिल किया गया था। बता दें कि 31 मई को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली कमाई का उपयोग वेस्टइंडीज में पिछले साल तूफान से क्षतिग्रस्त हुए स्टेडियमों के पुनर्निर्माण में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
दिनेश कार्तिक टूर्नामेंट में भाग लेने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी हैं। इंग्लैंड के लेग स्पिनर आदिल राशिद को भी विश्व एकादश टीम में शामिल किया गया है। राशिद इंग्लैंड के दूसरे खिलाड़ी हैं जिन्हें टीम में रखा गया है। इस टीम में न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के दो-दो तथा अफगानिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल और श्रीलंका का एक-एक खिलाड़ी शामिल किया गया है।
विज्ञापन
5 of 5
आईसीसी विश्व एकादश टीम : शाहिद अफरीदी (कप्तान, पाकिस्तान), सैम बिलिंग्स (इंग्लैंड), तमीम इकबाल (बांग्लादेश), दिनेश कार्तिक (भारत), राशिद खान (अफगानिस्तान), संदीप लामिछाने (नेपाल), मिशेल मैक्लेनघन (न्यूजीलैंड), शोएब मलिक (पाकिस्तान), तिसारा परेरा (श्रीलंका), ल्यूक रॉन्ची (न्यूजीलैंड), आदिल राशिद, सैम कुरेन, टाइमल मिल्स (तीनों इंग्लैंड) और मोहम्मद शमी (भारत)।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।