{"_id":"5ae851514f1c1b46098b7687","slug":"shane-watson-is-impressed-with-the-way-how-ms-dhoni-manages-to-keep-calm","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एमएस धोनी की इस क्वालिटी पर फिदा हैं शेन वॉटसन, तारीफ करते थके नहीं","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
एमएस धोनी की इस क्वालिटी पर फिदा हैं शेन वॉटसन, तारीफ करते थके नहीं
Tue, 01 May 2018 05:56 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 01 May 2018 05:56 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
ms dhoni
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ सोमवार को पुणे के एमसीए स्टेडियम में 13 रन की जीत दर्ज करने के बाद मैन ऑफ द मैच रहे शेन वॉटसन ने चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान एमएस धोनी की जमकर तारीफ की। वॉटसन ने 40 गेंदों में 78 रन की पारी खेली, जिसकी बदौलत सीएसके ने 211 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।
2 of 5
शेन वॉटसन
आईपीएल ने आधिकारिक वेबसाइट पर एक वीडियो अपलोड किया, जिसमें ऑस्ट्रेलिया के पूर्व अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर ने कहा, 'हमने एमएस धोनी को ब्रेकफास्ट और लंच के समय ज्यादा नहीं देखा, क्योंकि उन्हें अपनी नींद से बहुत प्यार है। मगर सीएसके के लिए मैच खेलना उन्हें कितना पसंद है, यह देखकर कोई भी आश्चर्यचकित हो जाता है।'
3 of 5
ms dhoni
धोनी ने सोमवार को इस सीजन की तीसरी फिफ्टी जमाई। उन्होंने 22 गेंदों में दो चौके और पांच छक्को की मदद नाबाद 51 रन बनाए। धोनी की पारी के बारे में बात करते हुए वॉटसन ने कहा, 'यह जानने की इच्छा कि एमएस होना कितने मायने रखता है, मुझे आश्चर्यचकित कर देता है। एमएस धोनी को इस उम्र में देखिए। वह मेरी ही उम्र के हैं और इतना अच्छा प्रदर्शन करते हैं। एमएस धोनी को नजदीक से बल्लेबाजी करते देखना बहुत स्पेशल रहा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ms dhoni
36 वर्षीय वॉटसन इससे भी अचंभित हैं कि दबाव में भी धोनी किस तरह शांत रहते हैं। उन्होंने कहा, 'धोनी को मैंने काफी समय तक बल्लेबाजी करते देखा है। वह सभी तरह के विकटों पर दिग्गज गेंदबाजों की धुनाई कर चुके हैं। वह दबाव में बहुत शांत रह लेते हैं। जब रनरेट बढ़ रहा होता है तो उन्हें पता रहता कि किस तरह के गेंदबाजों से उन्हें काम कराना है। यह देखना शानदार है कि वह कैसे इतना शांत रह लेते हैं।'
विज्ञापन
5 of 5
शेन वॉटसन
वॉटसन ने सोमवार को दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ फाफ डू प्लेसी के साथ 102 रन की साझेदारी करके सीएसके को विशाल स्कोर तक पहुंचाया। अपनी बल्लेबाजी के बारे में बात करते हुए वॉटसन ने कहा, 'खुशी हुई कि अपनी टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाने में योगदान दिया। मैं आगे भी कोशिश जारी रखूंगा कि बल्ले से अच्छा प्रदर्शन करूं और टीम के लिए उपयोगी योगदान दूं।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।