{"_id":"6346c11077f5f062596d0b8b","slug":"t20-wc-indian-team-reaches-rottnest-island-before-t20-world-cup-suryakumar-drives-steamer-watch-video","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"T20 WC: टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम पहुंची रॉटनेस्ट आइलैंड, सूर्यकुमार ने चलाया स्टीमर, देखें वीडियो","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 WC: टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम पहुंची रॉटनेस्ट आइलैंड, सूर्यकुमार ने चलाया स्टीमर, देखें वीडियो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 12 Oct 2022 09:01 PM IST
सार
भारतीय टीम 13 अक्तूबर को वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ प्रैक्टिस मैच खेलेगी। वहीं, टीम 17 अक्तूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 19 अक्तूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ ब्रिस्बेन में दो अभ्यास मैच भी खेलेगी।
विज्ञापन
1 of 9
भारतीय टीम
- फोटो : BCCI
Link Copied
भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप की तैयारियों को लेकर ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में है। टीम इंडिया नेट्स में जमकर पसीना बहा रही है और वहां के कंडीशन के मुताबिक खुद को ढालने की कोशिश कर रही है। दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप को जीतने को लेकर भारतीय खिलाड़ी कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।
Trending Videos
2 of 9
भारतीय टीम के खिलाड़ी और स्टाफ रॉटनेस्ट आइलैंड पर
- फोटो : BCCI
सोमवार को भारतीय टीम ने वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक प्रैक्टिस मैच भी खेला और 13 रन से जीत हासिल की। इसके बाद टीम इंडिया मंगलवार को रॉटनेस्ट आइलैंड पहुंची और वहां के नजारों का लुत्फ उठाया। बीसीसीआई ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। सभी खिलाड़ी कैजुअल ड्रेस में नजर आए। कोच राहुल द्रविड़ भी इस टूर पर टीम इंडिया के साथ दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 9
अर्शदीप सिंह
- फोटो : BCCI
वीडियो में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा कहते हैं- रॉटनेस्ट आइलैंड का अनुभव शानदार रहा। जब पूरी टीम एक साथ कहीं की यात्रा करती है तो शानदार रहता है। हमने कई एक्टिविटी में हिस्सा लिया। हमारे लिए यह काफी शानदार और प्रोडक्टिव दिन रहा।
Fun, Adventure & Rejuvenation ⛵️😇#TeamIndia’s day out at the Rottnest Island had it all! 🙌 - by @RajalArora
वीडियो में भारतीय टीम सूर्यकुमार यादव स्टीमर चलाते दिखे और ड्राइवर सीट पर नजर आए। वहीं, कोहली और ऋषभ पंत समेत तमाम खिलाड़ी फोटो शूट कराते नजर आए। हर्षल पटेल ने फोटो खिंचने का लुत्फ उठाया। स्टीमर पर पूरी टीम एंजॉय करती दिखी। भारतीय टीम ने एक ग्रुप फोटो भी खिंचवाई।
विज्ञापन
5 of 9
युजवेंद्र चहल और रोहित शर्मा
- फोटो : BCCI
मंगलवार को युजवेंद्र चहल और ऋषभ पंत ने भी इस दौरे की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं। इसपर चहल की पत्नी धनश्री ने रिएक्ट भी किया था। भारतीय टीम अपने वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत 23 अक्तूबर को पाकिस्तान के खिलाफ करेगी।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।