{"_id":"6644a50cdf3dd10b9f017f7b","slug":"t20-world-cup-indian-captain-rohit-sharma-talked-about-his-career-said-will-seen-more-down-than-ups-2024-05-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"T20 World cup: 'मैंने अपने जीवन में काफी गिरावट देखी', अपने करियर को लेकर भावुक हुए रोहित","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 World cup: 'मैंने अपने जीवन में काफी गिरावट देखी', अपने करियर को लेकर भावुक हुए रोहित
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Wed, 15 May 2024 05:36 PM IST
सार
रोहित लंबे समय से भारतीय टीम का हिस्सा हैं, लेकिन उन्हें कुछ साल पहले ही टीम की कप्तानी सौंपी गई थी। रोहित ने आईपीएल में कई उपलब्धियां हासिल की, लेकिन भारत के लिए वह आईसीसी ट्रॉफी अब तक नहीं जीत सके हैं।
विज्ञापन
1 of 4
रोहित शर्मा
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
भारतीय टीम अगले महीने अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए तैयारी कर रही है और रोहित शर्मा एक बार फिर भारतीय टीम की कमान संभालने के लिए तैयार हैं। विराट कोहली के बाद भारत की कप्तानी संभालने वाले रोहित ने कई सफलताएं हासिल की, लेकिन आईसीसी ट्रॉफी जीतने का सूखा समाप्त नहीं कर सके। एक साक्षात्कार में रोहित ने अपने करियर को लेकर बात की और बताया कि उन्होंने अपने जीवन में चढ़ाव से ज्यादा गिरावट देखी।
2 of 4
रोहित शर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम
'अगले कुछ साल और खेलना चाहता हूं'
रोहित ने कहा, मेरी यात्रा काफी शानदार रही है और 17 साल हो चुके हैं। मैं अब भी कुछ साल और खेलना चाहता हूं तथा विश्व क्रिकेट में प्रभाव छोड़ना चाहता हूं। अपने देश की कप्तानी करना बड़ी उपलब्धि है और मैंने कभी सोचा नहीं था कि एक दिन ऐसा भी आएगा जब मैं भारतीय टीम की कप्तानी करूंगा। लोग कहते हैं कि अच्छे लोगों के साथ अच्छा ही होता है।
3 of 4
रोहित शर्मा
- फोटो : IPL
रोहित के पास विश्व कप ट्रॉफी जीतने का अवसर
रोहित लंबे समय से भारतीय टीम का हिस्सा हैं, लेकिन उन्हें कुछ साल पहले ही टीम की कप्तानी सौंपी गई थी। रोहित ने आईपीएल में कई उपलब्धियां हासिल की, लेकिन भारत के लिए वह आईसीसी ट्रॉफी अब तक नहीं जीत सके हैं। रोहित के पास पिछले साल भारत में हुए वनडे विश्व कप में देश को ट्रॉफी दिलाने का अच्छा अवसर था, लेकिन टीम को फाइनल में हार मिली थी और वह खिताब जीतने से चूक गए थे। रोहित के पास हालांकि टी20 विश्व कप में एक बार फिर विश्व कप ट्रॉफी जिताने का मौका रहेगा। भारतीय टीम पांच जून को आयरलैंड के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
रोहित शर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम
जीवन में चुनौतियों को लेकर रोहित ने रखी राय
रोहित ने कहा, जब मैंने भारतीय टीम की कमान संभाली तो मैं चाहता था कि सभी एक ही दिशा में चलें। इसी तरह टीम खेल आगे बढ़ता है, यहां निजी उपलब्धि या लक्ष्य मायने नहीं रखते, सभी 11 खिलाड़ियों का एक होकर ट्रॉफी जीतना अहम है। मैंने अपने जीवन में चढ़ाव से ज्यादा गिरावट देखी है और एक इंसान के नाते मैं यह कह सकता हूं कि आज जो कुछ भी हूं अतीत में देखे उतार के कारण हूं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।