फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

संन्यास का मन बना चुके थे धोनी, टीम के इस दिग्गज खिलाड़ी के कहने पर बदला फैसला

Wed, 24 Jul 2019 04:18 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Wed, 24 Jul 2019 04:18 PM IST
विज्ञापन
Team India Captain Virat Kohli advice MS Dhoni to do not retire
एमएस धोनी

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी विश्व कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से मिली हार के बाद ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने वाले थे। धोनी ने अपने संन्यास का प्लान बना लिया था। कुछ खिलाड़ियों को धोनी ने इस बारे में पहले ही बता दिया था, लेकिन टीम इंडिया के एक दिग्गज खिलाड़ी के कहने पर माही ने अपने संन्यास लेने के फैसले को फिलहाल के लिए टाल दिया। धोनी वेस्टइंडीज दौरे के लिए उपलब्ध नहीं हैं। वह सेना के साथ दो महीने का वक्त बिताएंगे।



 

Team India Captain Virat Kohli advice MS Dhoni to do not retire
एम एस धोनी-विराट कोहली - फोटो : social Media

डीएनए में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के कहने पर धोनी ने अपने संन्यास के फैसले को बदला। विराट के करीबी ने ये जानकारी दी है कि, कोहली ने उनसे कहा कि टीम को अभी आपकी जरूरत है। इसकी वजह से धोनी ने अपने संन्यास का एलान नहीं किया। 

Team India Captain Virat Kohli advice MS Dhoni to do not retire
एम एस धोनी-एमएसके प्रसाद - फोटो : social Media

वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम इंडिया के एलान से पहले मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने भी धोनी से उनके भविष्य की योजनाओं पर बातचीत की थी। इस बातचीत में एमएसके प्रसाद ने धोनी से सीधे कह दिया था कि, भविष्य में टीम इंडिया के पहले विकेटकीपर ऋषभ पंत होंगे, हालांकि धोनी पर किसी तरह का कोई दबाव नहीं बनाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Team India Captain Virat Kohli advice MS Dhoni to do not retire
एमएस धोनी और विराट कोहली

डीएनए की माने तो कोहली के करीबी ने बताया कि, विराट के मुताबिक धोनी अभी पूरी तरह से फिट हैं। वह अगले साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप तक खेल सकते हैं। टीम मैनेजमेंट भी चाहती है कि धोनी ऋषभ पंत को बतौर खिलाड़ी बेहतर बनाएं।
 

विज्ञापन
Team India Captain Virat Kohli advice MS Dhoni to do not retire
महेंद्र सिंह धोनी और ऋषभ पंत - फोटो : BCCI

कुछ दिन पहले ही टीम इंडिया के एक अधिकारी ने कहा था, 'अगर पंत चोटिल होते हैं तो कौन है जो उनका विकल्प होगा। सच कहूं तो दूसरी तरफ हमारे पास जितने भी नाम हैं, उनमें से कोई भी धोनी का मुकाबला करने के लायक नहीं है। हां, इस बात से कोई इनकार नहीं कर सकता है कि पंत टीम का भविष्य हैं और उन्हें सभी फॉर्मेट्स में आजमाया जाए, लेकिन धोनी का मार्गदर्शन और मौजूदगी भी बहुत जरूरी है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed