{"_id":"57e7ee7c4f1c1b5612573da6","slug":"this-cricketer-took-one-thousand-days-to-reach-one-thousand-test-runs","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस दिग्गज खिलाड़ी को एक हजार टेस्ट रन पूरे करने में लगे एक हजार दिन ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
इस दिग्गज खिलाड़ी को एक हजार टेस्ट रन पूरे करने में लगे एक हजार दिन
नवीन चौहान/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 26 Sep 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
रोहित शर्मा
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एकदिवसीय मैचों में दो दोहरे शतक लगाने वाले दुनिया के इकलौते क्रिकेटर रोहित शर्मा का रंग टेस्ट मैचों में उतर जाता है। रंगीन कपड़ों में उनका बल्ला आग उगलता है लेकिन टेस्ट की सफेद जर्सी पहनते ही उनका बल्ले पर जंग लग जाती है। इस बात की गवाही खुद रोहित के बल्लेबाजी आंकड़े ही देते हैं। रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे कानपुर टेस्ट की दूसरी पारी में टेस्ट मैचों में एक हजार रन का आंकड़ा पार किया। रोहित ने यह उपलब्धि करियर के 19वें टेस्ट मैच में हासिल की। कानपुर टेस्ट की पहली और दूसरी पारी में रोहित ने क्रमशः 35 और 68 रन बनाए।
इस दिग्गज खिलाड़ी को एक हजार टेस्ट रन पूरे करने में लगे एक हजार दिन
रोहित शर्मा
- फोटो : Getty
रोहित शर्मा ने 6 नवंबर 2013 को कोलकाता में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने टेस्ट करियर का आगाज किया था। टेस्ट क्रिकेट में एक हजार रन (1049) पूरे करने में एक हजार (1053) दिन लिए। इस हिसाब से रोहित ने प्रतिदिन एक रन से भी कम बनाए। रोहित शर्मा इससे पहले 62 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 31.72 की औसत से 1364 रन और वनडे क्रिकेट में 148 मैचों में 42.08 की औसत से 5009 रन बना चुके हैं। टेस्ट में रन बनाने की उनकी रफ्तार बेहद धीमी रही।
इस दिग्गज खिलाड़ी को एक हजार टेस्ट रन पूरे करने में लगे एक हजार दिन
मैच के दौरान करारा शॉट लगाते भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा
अपने पहले टेस्ट में रोहित ने शानदार 177 रन बनाए थे। इसके बाद अगले मैच में मुंबई में भी रोहित ने 111 रनों की नाबाद पारी खेली। लेकिन इसके बाद मानो उनका बल्ला खामोश हो गया। साल 2013 में रोहित ने 4 टेस्ट की 6 पारियों में 66.60 की औसत से 333 रन बनाए थे जिसमें दो शतक शामिल थे। वहीं साल 2014 में 5 टेस्ट की 10 पारियों में 26.33 की औसत से 237 रन बनाए जिसमें एक अर्धशतक शामिल था। असफलता का यह सिलसिला 2015 में भी जारी रहा तब 7 टेस्ट की 13 पारियों में रोहित ने 326 रन बनाए जिसमें तीन अर्धशतक शामिल हैं। 2016 में यह रोहित का तीसरा टेस्ट है जिसकी चार पारियों में रोहित ने 51 की औसत से 153 रन बनाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस दिग्गज खिलाड़ी को एक हजार टेस्ट रन पूरे करने में लगे एक हजार दिन
rohit sharma
- फोटो : getty
रोहित शर्मा ने कानपुर तक 19 टेस्ट खेले हैं, जिसकी 33 पारियों में 3 बार नाबाद रहते हुए उन्होंने 34.96 की औसत से 1049 रन बनाए हैं। जिसमें 2 शतक और 5 अर्धशतक शामिल हैं। वनडे में दो दोहरे शतक जड़ने वाला यह खिलाड़ी पिछले 16 टेस्ट मैचों में एक भी शतक नहीं जड़ सका है। आज की 68 रनों की पारी से पहले रोहित ने पिछले साल श्रीलंका दौरे पर दो अर्धशतकीय पारियां खेली थीं। उसके बाद से उनका बल्ला खामोश था। हालिया वेस्टइंडीज दौरे पर भी उन्हें दो टेस्ट मैच खेलने का मौका मिला था लेकिन वह कोई कारनामा नहीं कर सके।
विज्ञापन
इस दिग्गज खिलाड़ी को एक हजार टेस्ट रन पूरे करने में लगे एक हजार दिन
rohit sharma
- फोटो : getty
रोहित को टीम इंडिया में चुने जाने पर भी कई तरह के सवाल उठे, लेकिन रोहित ने कानपुर में कुल 103( 35, 68*) रन बनाकर यह साबित कर दिया कि इस सीजन टेस्ट मैचों में उनका बल्ला शांत नहीं रहेगा। इनकंसिस्टेंसी यानी अनियमितता रोहित के खेल की सबसे बड़ी कमजोरी है। इसी वजह से वह टेस्ट की ड्रेस को अपने रंग में नहीं रंग पा रहे हैं।