टी-20 की वो पांच धमाकेदार पारियां, जो बनाती है रोहित को फटाफट क्रिकेट का 'हिटमैन'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
22 दिसंबर 2017 को भारत और श्रीलंका के बीच इंदौर में खेले गए टी-20 मुकाबले में रोहित शर्मा ने 43 गेंदों पर ताबड़तोड़ 118 रन की पारी खेली थी। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 260 रन बनाए थे। जिसमें रोहित शर्मा ने शतक लगाया था और केएल राहुल ने 49 गेंदों पर 89 रनों की पारी खेली थी। अपनी इस पारी में रोहित ने 12 चौके और 10 छक्के भी जड़े थे। भारत ने श्रीलंका को मैच जीतने के लिए 261 रनों का टारगेट दिया था, लेकिन श्रीलंका की टीम 18वें ओवर में ही 172 रनों पर सिमट गई। भारत ने ये मुकाबला 88 रनों से जीता था, और रोहित शर्मा को उनकी शानदार पारी के लिए मैन द मैच चुना गया था।
रोहित शर्मा ने 61 गेंदों में नाबाद 111 रन की धमाकेदार पारी वेस्टइंडीज के खिलाफ छह नवंबर 2018 को लखनऊ के मैदान पर खेली थी। इस मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में दो विकेट खोकर 195 रन बनाए थे। रोहित ने अपनी इस पारी में आठ चौके और सात छक्के जड़े थे। भारत ने ये मैच वेस्टइंडीज से 71 रन से जीता था।
ये पारी रोहित शर्मा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उसी मैदान पर खेली थी, जहां टीम इंडिया अफ्रीकी टीम के खिलाफ टी-20 सीरीज का पहला मैच खेलने जा रही है। दो अक्टूबर 2015 को धर्मशाला के मैदान पर हिट मैन ने ने 66 गेंदों पर 106 रन की शानदार पारी खेली थी। इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में रोहित शर्मा की 106 रनों की पारी की बदौलत 199 रन बनाए थे। अपनी इस पारी में रोहित ने 12 चौके और पांच छक्के लगाए थे, लेकिन भारतीय टीम यह मैच दक्षिण अफ्रीका से सात विकेटों से हार गई थी।
इंग्लैंड के खिलाफ आठ जुलाई 2018 को ब्रिस्टल में खेले गए इस मैच में रोहित शर्मा ने शानदार 100 रनों की पारी खेली थी। इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को 199 रनों का लक्ष्य दिया था। जिसको भारतीय टीम ने एक ओवर रहते ही हासिल कर लिया था। रोहित शर्मा ने इस मैच में 56 गेंदों पर नाबाद 100 रन बनाए थे। इस पारी में रोहित ने पांच छक्कों के साथ 11 चौके भी लगाए थे।