फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पिंक टेस्ट में पांच विकेट लेने वाले उमेश ने गेंदबाजी में किए बदलाव, इशांत ने गुलाबी गेंद के खोले राज

Tue, 26 Nov 2019 07:40 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 26 Nov 2019 07:40 AM IST
विज्ञापन
Umesh yadav changed his grip to improve his bowling Ishant reveals about pink ball
उमेश यादव - फोटो : ट्विटर

शानदार लय में चल रहे भारतीय तेज गेंदबाज उमेश यादव का कहना है कि उन्होंने हाल में गेंद को पकड़ने के तरीके में बदलाव किया जिससे उनकी गेंदबाजी में पैनापन आया और आउटस्विंग को बेहतर करने में मदद मिली। यादव ने भारत के पहले दिन-रात्रि टेस्ट मैच में बांग्लादेश के खिलाफ यहां 81 रन देकर आठ विकेट चटकाए जिससे टीम ने रविवार को पारी और 46 रन की जीत दर्ज की। दूसरी पारी में उन्होंने पांच विकेट लिए। 

Umesh yadav changed his grip to improve his bowling Ishant reveals about pink ball
उमेश यादव - फोटो : social media

बीसीसीआई.टीवी के लिए साथी रोहित शर्मा के सवाल पर यादव ने कहा, ‘मैंने गेंद पकड़ने के तरीके में बदलाव किया जिससे मुझे काफी मदद मिली। पहले मेरी ग्रिप अलग थी जिससे एक-दो गेंद स्विंग करती थी जबकि कुछ गेंद पैर की तरफ से निकल कर बाई के रूप में सीमा रेखा के पार चली जाती थी। उस तरीके में ग्रिप पर नियंत्रण करना मुश्किल था।’

Umesh yadav changed his grip to improve his bowling Ishant reveals about pink ball
इशांत शर्मा-मोहम्मद शमी-उमेश यादव - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने कहा, ‘इसके बाद मैंने प्रशिक्षकों से बात की, कई बार हम आपस में भी बात करते हैं फिर मुझे लगा कि जब मैं गेंद को सही तरीके से पकड़ता हूं तो मेरे पास गेंद को नियंत्रित और स्विंग करने का अच्छा मौका होता है। ऐसे में मैं नियमित तौर पर आउटस्विंगर करने में सफल रहा और कुछ गेंद अंदर भी डाल सकता हूं।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Umesh yadav changed his grip to improve his bowling Ishant reveals about pink ball
इशांत शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

बांग्लादेश के खिलाफ पहली पारी में पांच और दूसरी पारी में चार विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने कहा कि कलाई की स्थिति में बदलाव करने से उन्हें कोण बनाने में मदद मिली जिससे खासकर बाएं हाथ के बल्लेबाजों के लिए स्थिति मुश्किल हो गई।

उन्होंने कहा, ‘जब आप ज्यादा खेलते हैं तो आप खुद ही अपनी गेंदबाजी के बारे में जानते हैं। आप खुद सोचते हैं कि अपनी गेंदबाजी में क्या नया कर सकते हैं। मैं कलाई की स्थिति के हिसाब से गेंदबाजी के दौरान कोण बनाने में सफल रहा। ऐसे में जब बाएं हाथ के बल्लेबाजों के खिलाफ मैं राउंड द विकेट गेंदबाजी कर रहा था तब उनके लिए काफी मुश्किल हो गया। इससे पहले मेरी गेंद पर बल्ले का किनारा नहीं लगता था। गेंद टप्पा खाकर बाहर निकल जाती थी। जब मैं विकेट के सामने गेंद करता हूं और और गेंद बाहर की तरफ निकलती है तो बल्लेबाजों के लिए काफी मुश्किल होता है।’

विज्ञापन
Umesh yadav changed his grip to improve his bowling Ishant reveals about pink ball
इशांत शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

गुलाबी गेंद से टप्पा अहम 
‘गुलाबी गेंद लाल गेंद से पूरी तरह अलग है। लाल गेंद सुबह में स्विंग होती है लेकिन इसके साथ ऐसा नहीं होता। जब हमने गेंदबाजी शुरू की तो पता चला कि ये ऐसी गेंद नहीं है जो स्विंग होगी। हमने आपस में बात करके गेंद को तेजी से टप्पा खिलाने पर ध्यान दिया जिसका फायदा मिला।’-इशांत शर्मा, भारतीय पेसर 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed