{"_id":"655060ee85faeff6490b6401","slug":"video-indian-players-united-in-diwali-party-with-wives-and-children-virat-anushka-rohit-ritika-photo-wc-2023-2023-11-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"VIDEO: दिवाली पार्टी में एकजुट हुए भारतीय खिलाड़ी, पत्नियों-बच्चों के साथ दिखे, विराट और अनुष्का ने लूटी महफिल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
VIDEO: दिवाली पार्टी में एकजुट हुए भारतीय खिलाड़ी, पत्नियों-बच्चों के साथ दिखे, विराट और अनुष्का ने लूटी महफिल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 12 Nov 2023 10:54 AM IST
सार
आज दीपावली भी है और ऐसे में भारतीय टीम फैंस को दिवाली का तोहफा भी देना चाहेगी। हालांकि, भारतीय टीम के खिलाड़ियों और स्टाफ ने शनिवार रात को ही दिवाली का त्योहार मनाया।
विज्ञापन
1 of 8
भारतीय टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
विजयरथ पर सवार टीम इंडिया का आज मुकाबला नीदरलैंड से है। यह लीग राउंड का आखिरी यानी 45वां मैच है। इसके बाद नॉकआउट राउंड की शुरुआत हो जाएगी। 15 और 16 नवंबर को दो सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। पहले सेमीफाइनल में भारत के सामने न्यूजीलैंड की चुनौती होगी। यह मैच मुंबई के वानखेड़े में खेला जाएगा।
2 of 8
भारतीय टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया की टीमें आमने-सामने होंगी। यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डेन्स में खेला जाएगा। नीदरलैंड के खिलाफ मुकाबला टीम इंडिया एक तैयारी और मैच प्रैक्टिस के तौर पर लेगी, ताकि सेमीफाइनल से पहले सभी खिलाड़ी फिट रहें।
3 of 8
जडेजा रिवाबा
- फोटो : सोशल मीडिया
आज दीपावली भी है और ऐसे में भारतीय टीम फैंस को दिवाली का तोहफा भी देना चाहेगी। हालांकि, भारतीय टीम के खिलाड़ी और स्टाफ ने शनिवार रात को ही दिवाली मनाई। इसके लिए एक पार्टी का भी आयोजन किया गया था। भारतीय क्रिकेट टीम के इंस्टाग्राम पेज पर इसका वीडियो भी शेयर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
सूर्यकुमार यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय खिलाड़ी और स्टाफ पत्नियों और बच्चों के साथ इस पार्टी में पहुंचे थे। सबने पारंपरिक पोशाक पहन रखे थे। जहां पुरुषों ने कुर्ता-पैजामा पहना था, तो वहीं महिलाओं ने साड़ी या सलवार-सूट पहन रखी थी। विराट कोहली भी अनुष्का शर्मा के साथ नजर आए। अनुष्का का बेबी बंप भी नजर आया। ऐसे में विराट उन्हें चलने में मदद करते दिखे। इन दोनों ने खूब महफिल लूटी।
विज्ञापन
5 of 8
रोहित और रितिका
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, रोहित शर्मा, रितिका और समायरा भी साथ बेहद क्यूट नजर आए। इस साल शादी करने वाले शार्दुल और मिताली, प्रसिद्ध और रचना भी इस पार्टी में पहुंचे। रवींद्र जडेजा भी पत्नी रिवाबा के साथ नजर आए। हालांकि, जसप्रीत बुमराह की पत्नी संजना और केएल राहुल की पत्नी अथिया इस पार्टी में नहीं दिखीं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।