सब्सक्राइब करें

Diwali 2023: भारत में इन जगहों पर नहीं मनाई जाती है दिवाली, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sun, 12 Nov 2023 09:42 AM IST
विज्ञापन
Diwali 2023: diwali festival does not celebrate these places in india know the reason behind it
Diwali 2023 - फोटो : iStock

Diwali 2023: देश में दीपावली का त्योहार (Diwali 2023) बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। 14 सालों के बाद जब भगवान राम वनवास से लौटकर अयोध्या वापस आए थे, तो लोगों ने घी के दीपक जलाए थे। तब से ही दिवाली का त्योहार मनाया जाता है। हिंदू धर्म में दीपावली का त्योहार बेहद खास है। इस दिन भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। इसके साथ ही लोग अपने घर और मंदिरों में दीपक जलाते हैं। भारत के अलावा दुनिया के अलग-अलग देशों में भी दिवाली मनाई जाती है। 



हालांकि भारत में कई जगहों पर दिवाली का त्योहार नहीं मनाया जाता है। इन स्थानों पर दिवाली के दिन भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा भी नहीं की जाती है और लोग पटाखे भी नहीं जलाते हैं। आपको यह जानकर हैरानी हो रही होगी और यकीन नहीं हो रहा होगा। आइए आज आपको बताते हैं कि भारत के इन जगहों पर आखिर रोशनी का त्योहार दिवाली क्यों नहीं मनाई जाती है और इसके पीछे की मान्यता क्या है? 

Trending Videos
Diwali 2023: diwali festival does not celebrate these places in india know the reason behind it
Diwali 2023 - फोटो : Istock

इस साल रोशनी का त्योहार दिवाली 12 नवंबर को मनाई जाएगी। इन दिनों दिवाली की हर तरफ धूम है, लेकिन दक्षिण भारत में कुछ जगहों पर दिवाली नहीं मनाई जाती है। रोशनी के त्योहार को नहीं मनाने के पीछे एक मान्यता है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Diwali 2023: diwali festival does not celebrate these places in india know the reason behind it
Diwali 2023 - फोटो : iStock

भारत के केरल राज्य में दिवाली नहीं मनाई जाती है। प्रदेश के सिर्फ कोच्चि शहर में धूमधाम से दिवाली का त्योहार मनाया जाता है। आपके मन में सवाल खड़ा हो रहा होगा कि आखिर इस राज्य में दिवाली क्यों नहीं मनाई जाती है? यहां पर दिवाली नहीं मनाए जाने के पीछे कुछ वजहे हैं। 

Saturn Ring: 2025 में गायब हो जाएंगे शनि ग्रह के छल्ले, जानिए क्या है वजह, वैज्ञानिकों का चौंकाने वाला खुलासा
 

Diwali 2023: diwali festival does not celebrate these places in india know the reason behind it
Diwali 2023 - फोटो : iStock

मान्यता है कि केरल के राजा महाबली की दिवाली के दिन मौत हो गई थी। इसके कारण तब से यहां पर दिवाली का त्योहार नहीं मनाया जाता है। केरल में दिवाली न मनाने की पीछे दूसरी वजह यह भी है कि हिंदू धर्म के लोग बहुत कम हैं। यह भी बताया जाता है कि राज्य में इस समय बारिश होती है जिसकी वजह से पटाखे और दीये नहीं जलते हैं। 

Ajab-Gajab: यहां अचानक आसमान हो गया लाल, भयानक नजारा देखकर डर गए लोग, जानिए क्या है वजह

विज्ञापन
Diwali 2023: diwali festival does not celebrate these places in india know the reason behind it
Diwali 2023 - फोटो : iStock

तमिलनाडु में भी कुछ जगहों पर दिवाली नहीं मनाई जाती है। वहां पर लोग नरक चतुदर्श का त्योहार धूमधाम से मनाते हैं। मान्यता है कि भगवान श्रीकृष्ण ने कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को नरकासुर राक्षस का वध किया था। इस दिन को छोटी दिवाली के रूप में मनाया जाता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed