फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विराट और अनुष्का यहां मनाएंगे न्यू ईयर सेलिब्रेशन, दोनों ने बनाया यह खास प्लान

Wed, 13 Dec 2017 12:40 PM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला Updated Wed, 13 Dec 2017 12:40 PM IST
विज्ञापन
Virat kohli and anushka sharma to celebrate New Year together in South Africa
Anushka Virat - फोटो : sabyasachiofficial/Instagram

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और उनकी गर्लफ्रेंड बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा हमेशा के लिए एक-दूजे के हो गए हैं। दोनों ने तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए इटली में शादी रचाई। विरुष्का ने इटली के मिलान में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिए। दोनों ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। शादी की तस्वीरें दोनों ने खुद सोशल मीडिया पर शेयर कीं।


 

Virat kohli and anushka sharma to celebrate New Year together in South Africa
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : twitter

विराट ने शादी के लिए क्रिकेट से ब्रेक लिया था। वह श्रीलंका के साथ जारी मौजूदा वन-डे और टी-20 सीरीज में नहीं खेल रहे हैं। इस बीच ऐसी खबरें आ रही हैं कि दक्षिण अफ्रीका दौरे पर विराट कोहली के साथ रहेंगी अनुष्का शर्मा और दोनों नया साल साथ में वहीं मनाएंगे। 

Virat kohli and anushka sharma to celebrate New Year together in South Africa
विराट कोहली - फोटो : amar ujala

विराट दक्षिण अफ्रीका में क्रिकेट सीरीज के लिए तैयारी करेंगे। इस दौरान साथ में विरुष्का नया साल मनाएंगे। अनुष्का जनवरी के पहले हफ्ते में मुंबई लौट आएंगी और फिर आनंद एल राय की फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हो जाएंगी। इस फिल्म में शाहरुख खान उनके हीरो हैं। अनुष्का के प्रतिनिधि ने इसकी पुष्टि की है। विराट दो महीने के लिए दक्षिण अफ्रीका में रहेंगे। वहां विराट और उनकी टीम को 3 टेस्ट, 6 वनडे और 3 टी-20 मैच खेलने हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Virat kohli and anushka sharma to celebrate New Year together in South Africa
anushka virat

बताया जा रहा है कि दिल्ली के ताज डिप्लोमैटिक एनक्लेव में 21 दिसंबर को रिसेप्शन की पार्टी है और मुंबई में अनुष्का के बॉलीवुड के करीबी दोस्तों के लिए 26 दिसंबर को पार्टी रखी गई है। शादी के बाद अनुष्का और विराट साउथ अफ्रीका रवाना हो रहे हैं जहां वो टेस्ट सीरीज का हिस्सा बनेंगे और अनुष्का उनके साथ वहां न्यू ईयर मनाएंगीं।

विज्ञापन
Virat kohli and anushka sharma to celebrate New Year together in South Africa
अनुष्का विराट - फोटो : Self

खबरों के मुताबिक अनुष्का जनवरी के पहले हफ्ते में मुंबई लौटेंगी क्योंकि शाहरु खान के साथ नई फिल्म की शूटिंग शुरू करनी है। इसके बाद वो वरुण धवन के साथ 'सुई धागा' की शूटिंग शुरू करेंगी। साथ ही अपने प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही फिल्म 'परी' के प्रचार में जुटेंगी जो 9 फरवरी को रिलीज हो रही है। वहीं कप्तान विराट भी 5 जनवरी से शुरु होने वाले दक्षिण अफ्रीका सीरीज में व्यस्त हो जाएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed