{"_id":"5a300d104f1c1b9f678c0e7b","slug":"chris-gayle-hammers-18-sixes-in-an-innings-to-set-to-new-t20-world-record-in-bpl-2017","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गेल ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़कर बनाया एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, जड़ दिए दनादन 18 छक्के ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
गेल ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़कर बनाया एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, जड़ दिए दनादन 18 छक्के
Wed, 13 Dec 2017 10:10 AM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
Updated Wed, 13 Dec 2017 10:10 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
क्रिस गेल
- फोटो : india today
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ढाका के शेर-ए-बांग्ला राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में रंगपुर राइडर्स और ढाका डायनामेट्स के बीच खेले जा रहे खिताबी मुकाबले में रंगपुर राइडर्स ने ढाका डायनामेट्स को 57 रनों से हराकर बांग्लादेश प्रीमियर लीग 2017 (बीपीएल) का खिताब अपने नाम किया। इस खिताबी मुकाबले में क्रिस गेल ने शानदार पारी खेलकर टी-20 में एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया।
2 of 5
रंगपुर राइडर्स
- फोटो : Cricbuzz
ढाका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। बल्लेबाजी करने उतरे राइडर्स के बल्लेबाजों ने तेज पारियां खेलते हुए 1 विकेट के नुकसान पर 206 रन बनाए। जिसके जवाब में ढाका डायनामेट्स ने शुरुआती ओवरों में ही लड़खड़ा गई और वह 9 विकेट पर सिर्फ 149 रन ही बना सकी।
3 of 5
क्रिस गेल
- फोटो : TimesNow
रंगपुर राइडर्स की तरह से बल्लेबाजी करते हुए 69 गेंदों में 5 चौकों और 18 छक्कों की बदालैत 146 रनों की नाबाद शतकीय पारी खेली। इसके साथ ही टी-20 में क्रिस गेल के नाम एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
क्रिस गेल
- फोटो : thedailystar
गेल वर्ल्ड में टी-20 के एक मैच में अपने ही रिकॉर्ड को तोड़कर एक बार फिर से सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले गेल ने ही साल 2013 के आईपीएल में बैंगलुरु और पूणे के बीच चल रहे टी-20 में 66 गेंदों में नाबाद 175 रन की शानदार पारी खेली थी, जिसमें उन्होंने 17 छक्के लगाए थे।
विज्ञापन
5 of 5
ब्रैंडन मैक्कलम
- फोटो : cricbuzz
वहीं, ब्रैंडन मैक्कलम ने 43 गेंदों में 4 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 51 रनों की नाबाद पारी खेली। इनके अलावा ओपनर जॉनसन चार्ल्स 3 रन नबाकर आउट हुए। वहीं, ढाका डायनामेट्स की तरफ से जहुरुल इस्लाम ने 51 और शाकिब अल हसन ने 26 रन की पारी खेली।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।