{"_id":"5a2fd6a14f1c1bc5668b47b1","slug":"5-secrets-of-virat-kohli-and-anushka-sharma-marriage-do-you-know","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विराट-अनुष्का की शादी के पांच सीक्रेट्स, आपको शायद ही पता हो","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
विराट-अनुष्का की शादी के पांच सीक्रेट्स, आपको शायद ही पता हो
Wed, 13 Dec 2017 09:02 AM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
Updated Wed, 13 Dec 2017 09:02 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
अनुष्का विराट
- फोटो : TWITTER
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा आखिरकार एक-दूजे के बन ही गए। दोनों ने इटली के मिलान में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की। इन दोनों की शादी की खबरें पूरे सोशल मीडिया पर छाईं हुई हैं। इन दोनों की शादी को लेकर तमाम बातें हुई लेकिन अभी भी कुछ ऐसी बातें हैं, जो आपको शायद नहीं पता हैं। आइए आपको बताते हैं 'विरुष्का' की शादी से जुड़ी कुछ खास बातेंः-
विराट को इतने दिन लगे अंगूठी ढूंढने में
2 of 6
virat
विराट कोहली ने अपनी सगाई के दौरान अनुष्का को जो अंगूठी पहनाई, उसे ढूंढने में उन्हें पूरे तीन महीने लगे थे। ये अंगूठी की कीमत एक करोड़ है, जो काफी खास है। बॉलीवुडलाइफ में छपी एक खबर के मुताबिक, 'विराट ने अनुष्का के लिए ऑस्ट्रिया के एक बड़े डिजाइनर द्वारा बनाई खास अंगूठी खरीदी है। जिसका डिजाइन बेहद खूबसूरत है और हर बार अलग तरह दिखता है। अंगूठी की कीमत एक करोड़ है।'
यहां हुई थी दोनों के बीच शादी तय
3 of 6
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा
- फोटो : twitter
विराट-अनुष्का की शादी की खबरें तो काफी समय से आ रही थी लेकिन दोनों ने अपनी शादी की तारीख इन दिनों तय की। दरअसल, पिछले साल दिसंबर में श्रीलंका में अनुष्का और विराट के परिवार ने शादी की तारीख तय की थी। अनुष्का ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो वाइनयार्ड में शादी करना चाहती हैं और इसलिए कोहली ने बोर्गो फिन्नोचितो को शादी का वेन्यू निश्चित किया।
विराट और अनुष्का ने एक साल पहले से अपनी शादी की तैयारियां शुरू कर दी थी। साथ ही दोनों ने अपने प्रोफेशनल काम जल्द-से जल्द खत्म किए। कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ वन-डे और टी-20 सीरीज से ब्रेक लिया। वहीं, अनुष्का ने शाहरुख खान से साथ अपनी फिल्म की शूटिंग खत्म की और दोनों ने शादी कर ली।
विज्ञापन
भाई ने संभाली थी शादी की तैयारियों की सारी जिम्मेदारी
5 of 6
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा
- फोटो : twitter
सोशल मीडिया के आने के बाद ऐसा कम ही देखने को मिलता है कि कोई भी काम बिना वाट्सएप ग्रुप बनाए हो। विराट और अनुष्का ने भी शादी की सारी तैयारियों पर नजर बनाए रखने के लिए एक फैमिली वाट्सएप ग्रुप बनाया था। अनुष्का के भाई ने शादी की तैयारियों की सारी जिम्मेदारी संभाली थी।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।