फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी में सिर्फ एक क्रिकेटर था मौजूद

Wed, 13 Dec 2017 07:34 AM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला Updated Wed, 13 Dec 2017 07:34 AM IST
विज्ञापन
only one cricketer attend the marriage of virat and anushka
virat kohli

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए सोमवार को शादी की। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर शादी की बेहद प्यारी फोटो शेयर करते हुए इसकी पुष्टि की। विराट की पत्नी अनुष्का ने भी अपने ट्विटर अकाउंट पर एक फोटो पोस्ट किया और पति का पोस्ट का कंटेंट ही लिखा हुआ शेयर किया।

only one cricketer attend the marriage of virat and anushka
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : twitter

हालांकि, टीम इंडिया के क्रिकेटर्स इस समय श्रीलंका के खिलाफ वन-डे सीरीज खेलने में व्यस्त हैं, लेकिन एक क्रिकेटर ऐसा है, जो 'विरुष्का' की शादी में शामिल हुआ।

only one cricketer attend the marriage of virat and anushka
virushka wedding

वर्तिक तिहारा एकमात्र ऐसे क्रिकेटर हैं, जिसने विराट और अनुष्का की शादी में उपस्थिति दर्ज कराई। बता दें कि 12 साल पहले अंडर-17 क्रिकेट के दिनों में वर्तिक उस टीम के कप्तान थे, जिसमें विराट कोहली भी खेला करते थे। वर्तिक शादी की सभी रस्मों में शामिल रहे क्योंकि वो विराट कोहली के काफी करीबी मित्र हैं। दोनों बचपन से एकसाथ रहे हैं। बता दें कि विराट और अनुष्का की शादी करीबी मित्रों और परिवार वालों की मौजूदगी में हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
only one cricketer attend the marriage of virat and anushka
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : twitter

विराट की शादी में शामिल होने वाले अन्य दोस्तों में गीत वत्स और वैभव अरोड़ा के नाम शामिल हैं। विराट कोहली के करियर के शुरुआती दिनों में वैभव उनके मैनेजर की भूमिका निभा रहे थे। विराट के कई और दोस्त भी शादी में आए थे, लेकिन उनके बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है।

विज्ञापन
only one cricketer attend the marriage of virat and anushka
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : twitter

अनुष्का और विराट की शादी इस साल का सबसे बड़ा इवेंट बन गई।  विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने इटली की खूबसूरत वादियों में सात फेरे लिए। शादी की रस्मों के दौरान विराट ने अपने प्यार का इजहार बड़े ही रोमांटिक तरीके से किया। विराट को डांस करते तो आपने अक्सर देखा होगा। लेकिन इस बार उन्होंने बेहद खूबसूरत गाना अनुष्का को डेडिकेट किया। विराट जितना अच्छा डांस करते हैं उतना ही अच्छा गाते भी हैं। विराट ने 'मेरे महबूब कयामत होगी' गाना गाकर महफिल लूट ली। इस छोटे से वीडियो में विराट ने अपनी मोहब्बत को अनुष्का के सामने बयां कर दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed