फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन दो क्रिकेटरों से बहुत इम्प्रेस हैं गांगुली, सिलेक्टर को दिया अल्टीमेटम

Wed, 13 Dec 2017 07:33 AM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला Updated Wed, 13 Dec 2017 07:33 AM IST
विज्ञापन
Sourav Ganguly wants selectors to back Ajinkya Rahane and KL Rahul
सौरव गांगुली

पूर्व कप्तान और मौजूदा बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सौरव गांगुली का मानना है कि चयनकर्ताओं और टीम मैनेजमेंट को टीम इंडिया के इन दो खिलाड़ियों पर भरोसा जताना होगा।

Sourav Ganguly wants selectors to back Ajinkya Rahane and KL Rahul
गांगुली - फोटो : dailyo

टीम इंडिया के 45 वर्षीय दिग्गज गांगुली ने कहा कि एक समय था, जब अजिंक्य रहाणे और केएल राहुल दोनों ही बल्लेबाज टीम इंडिया के लिए अच्छा कर रहे थे। दोनों का बैटिंग लाइन-अप अच्छा रहा है, लेकिन दोनों ही बल्लेबाजों को नेशनल टीम से इग्नोर किया जा रहा है।

Sourav Ganguly wants selectors to back Ajinkya Rahane and KL Rahul
रहाणे और राहुल - फोटो : Scroll.in

हालांकि, गांगुली ने कहा कि उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ केवल दो टेस्ट खेले। उन्होंने कहा कि सीमित ओवरों में जब से रोहित शर्मा और शिखर धवन ने अपने फॉर्म में वापसी की है, तब से उन लोगों की स्थिति खराब हो गई है। दूसरी तरफ रहाणे फिलहाल फॉर्म में नहीं हैं। श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैचों की पांच पारियों में उन्होंने केवल 17 रन ही बनाए। इसके साथ ही धर्मशाला वन-डे में श्रेयस अय्यर ने प्लेइंग इलेवन में जगह बनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sourav Ganguly wants selectors to back Ajinkya Rahane and KL Rahul
सौरभ गांगुली

टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज कप्तान सौरव गांगुली ने कहा, 'यदि आप 2019 के वर्ल्ड कप को देख रहे हैं, तो मैं चाहुंगा कि रहाणे और राहुल को टीम में मौका देना होगा। उन्होंने अपने-आप को पहले भी साबित कर दिखाया है और वो मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज ज्यादा प्रोडक्टिव होंगे। मैं चाहता हूं कि चयनकर्ता राहणे और राहुल को वर्ल्ड कप तक 25-30 वन-डे खेलने का मौका दें।'

विज्ञापन
Sourav Ganguly wants selectors to back Ajinkya Rahane and KL Rahul
टीम इंडिया - फोटो : sportskeeda

बता दें कि हाल ही में धर्मशाला में खेले गए तीन वन-डे मैचों की सीरीज का पहला मैच टीम इंडिया हार गई। श्रीलंका ने टीम इंडिया को 7 विकेट से करारी मात दी। फिलहाल इस सीरीज में श्रीलंका 1-0 से आगे है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed