फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

श्रीलंकाई कप्तान परेरा बोले- इस अंदाज में खेलकर टीम इंडिया को चटाएंगे धूल

Wed, 13 Dec 2017 07:33 AM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला Updated Wed, 13 Dec 2017 07:33 AM IST
विज्ञापन
Sri lanka captain Thisara Perera said If we play like we did in Dharamsala, we will win series
थिसारा परेरा - फोटो : BCCI

टीम इंडिया के खिलाफ पहला वन-डे जीतने के बाद श्रीलंकाई कप्तान थिसारा परेरा ने बहुत बड़ा बयान दिया है। टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच तीन वन-डे मैचों की सीरीज का पहला वन-डे टीम इंडिया श्रीलंका से हार गई। धर्मशाला में खेले गए पहले वन-डे में श्रीलंका ने टीम इंडिया को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी। फिलहाल तीन मैचों की वन-डे सीरीज में श्रीलंका 1-0 से आगे है। 

Sri lanka captain Thisara Perera said If we play like we did in Dharamsala, we will win series
थिसारा परेरा - फोटो : BCCI

दरअसल, मोहाली मे खेले जाने वाले दूसरे वन-डे को लेकर श्रीलंकाई कप्तान थिसारा परेरा ने कहा, 'यह सीरीज जीतने का अच्छा मौका है। कई टीमों ने भारत में सीरीज नहीं जीती है। हम कुछ विशेष करना चाहते हैं, जैसा कि हमने धर्मशाला में किया। प्रतिकूल मौसम के कारण श्रीलंकाई टीम रात में धर्मशाला में ही रुकी। श्रीलंकाई टीम मंगलवार सुबह ही मोहाली पहुंची। दोपहर बाद पीसीए स्टेडियम श्रीलंकाई टीम ने अभ्यास किया। 

Sri lanka captain Thisara Perera said If we play like we did in Dharamsala, we will win series
थिसारा परेरा - फोटो : BCCI

जब कप्तान परेरा से यह पूछा गया कि क्या टीम पर अतिरिक्त दबाव है तो उन्होंने इससे इनकार किया। उन्होंने कहा, 'यह दबाव नहीं है। यह हमारे लिए एक अन्य मैच है। सभी को पता है कि अगर हम कल जीत दर्ज करेंगे तो सीरीज जीत जाएंगे। हम अपना 200 प्रतिशत देंगे।' धर्मशाला में 12 हार के क्रम को तोड़ने के बाद श्रीलंकाई टीम आत्मविश्वास से भरी है लेकिन उन्हें उम्मीद है कि टीम इंडिया कड़ी मेहनत कर वापसी करेगा जैसे उसने न्यूजीलैंड के खिलाफ की थी। टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला वन-डे गंवाने के बाद अगले दो मैच जीतकर तीन मैचों की सीरीज जीती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sri lanka captain Thisara Perera said If we play like we did in Dharamsala, we will win series
परेरा - फोटो : bcci

परेरा ने कहा, 'हां वे ऐसा कर सकते हैं लेकिन हमारा ध्यान अपने काम पर है। 12 बार के बाद जीत दर्ज करना अच्छा है और हमें पता है कि यदि हम इस प्रदर्शन को दोहरा पाए तो कल हम जीत जाएंगे। श्रीलंकाई कप्तान परेरा को इस मैदान पर खेलने का अनुभव है क्योंकि वह इंडियन प्रीमियर लीग में किंग्स इलेवन पंजाब का हिस्सा रहे हैं।' 

विज्ञापन
Sri lanka captain Thisara Perera said If we play like we did in Dharamsala, we will win series
परेरा - फोटो : Click Ittefaq

बारिश के कारण पिच ढकी हुई थी, जिसके बारे में पूछे जाने पर परेरा ने कहा, 'देखने में यह अच्छा बैटिंग ट्रैक लग रहा है। जबकि टीम के बारे में पूछे जाने पर परेरा ने कहा कि सिर्फ धनंजय डिसिल्वा पूरी तरह फिट नहीं हैं। कप्तान ने कहा, '15 खिलाड़ियों में से सिर्फ वहीं फिट नहीं हैं। वहीं, धर्मशाला में अजिंक्य रहाणे को भारत के प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं देने के बारे में पूछे जाने पर परेरा ने कहा, 'मैं भारतीय चयनकर्ता नहीं हूं। इसलिए मैं नहीं कह सकता कि वह क्यों नहीं खेला। बेशक वह अच्छे बल्लेबाज हैं। मैं इससे ज्यादा कुछ नहीं कह सकता।' 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed