फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मात खाने के बाद पहाड़ पर चढ़े विराट, लहराया तिरंगा

Wed, 01 Mar 2017 03:07 PM IST
amarujala.com {Presented by: मनीष कुमार}
amarujala.com {Presented by: मनीष कुमार} Updated Wed, 01 Mar 2017 03:07 PM IST
विज्ञापन
virat kohli and team india hoisted tiranga at mountain

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में हार के बावजूद टेस्ट टीम के कप्तान कोहली बेहतर मूड में नजर आए। उन्होंने अपनी टीम के साथ पुणे से 80 किलोमीटर दूर तम्हिनी घाट के पहाड़ पर चढ़ाई की और वहां पर तिरंगा भी लहराया। खास बात है कि इस दौरान विराट और उनकी टीम एक तरोताजा मूड में दिखी और उन्होंने मौज-मस्ती भी की।

virat kohli and team india hoisted tiranga at mountain

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तानविराट विराट कोहली अक्सर अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं और उनका यहीं अंदाज टीम को दबाव से बाहर लाने में मदद करता है। अब पुणे में कप्तान कोहली ने हार को भुलाकर जो किया है वो टीम इंडिया के लिए बेहद फायदेमंद होगा।

virat kohli and team india hoisted tiranga at mountain

बता दें कि इस दौरानविराट और बाकी खिलाड़ियों के अलावा टीम के कोच अनिल कुंबले भी मौजूद रहे। कुंबले के कोच बनने के बाद टीम ज्यादातर ऐसे मस्ती करती हुई देखी जाती है। इससे पहले भी कोच कुंबले ने एक प्रोग्राम रखा था, जिसमें टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने बैंड-बाजा तक बजाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
virat kohli and team india hoisted tiranga at mountain

पहाड़ पर तिरंगा लहराने की तस्वीरों को विराट समेत बाकी खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और इंटाग्राम पर शेयर किया। शेयर करते वक्त विराट ने लिखा कि हर दिन खास होता है, इसलिए खुश रहते हुए आगे बढ़ना चाहिए।

विज्ञापन
virat kohli and team india hoisted tiranga at mountain
virat kohli

ऑस्ट्रेलिया के हाथों पुणे में पहला टेस्ट मैच 333 रनों से हारने के बाद भारतीय टीम को विराट की कप्तानी में 19 टेस्ट मैच के बाद पहली हार का सामना करना पड़ा है। भारतीय टीम दोनों पारियों में 50 ओवर भी नहीं खेल पाई। पहली पारी में टीम इंडिया 40.1 ओवर में 105 और दूसरी पारी में 33.5 ओवर में  मजह 107 रन बना सकी। मैच के तीसरे दिन ही भारत को हार का सामना करना पड़ा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed