{"_id":"63298e5ad1a2f74fbe15f42b","slug":"virat-kohli-bowled-for-30-minutes-in-nets-before-t20-match-against-australia-in-mohali","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Virat Kohli Bowling: विराट कोहली ने नेट्स में 30 मिनट तक गेंदबाजी की, क्या विश्व कप में सातवें गेंदबाज होंगे?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Virat Kohli Bowling: विराट कोहली ने नेट्स में 30 मिनट तक गेंदबाजी की, क्या विश्व कप में सातवें गेंदबाज होंगे?
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Tue, 20 Sep 2022 03:42 PM IST
सार
विराट कोहली ने इससे पहले एशिया कप में भी गेंदबाजी की थी। अब नेट्स में उनके गेंदबाजी करने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि कोहली टी20 विश्व कप में भी बतौर गेंदबाज कुछ ओवर कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला मोहाली में खेला जाएगा। इस मैच से पहले विराट कोहली ने नेट्स में लगभग आधे घंटे तक गेंदबाजी की। उन्होंने इससे पहले लगभग आधे घंटे तक बल्लेबाजी का अभ्यास भी किया था। विराट ने हाल ही में हुए एशिया कप में भी गेंदबाजी की थी। एशिया कप से पहले विराट ने 2016 टी20 विश्व कप में गेंदबाजी की थी। इसके सात साल बाद कोहली ने एशिया कप में गेंदबाजी की। अब वह नेट्स में भी लंबे समय तक गेंदबाजी का अभ्यास कर रहे हैं। इसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि कप्तान रोहित टी20 विश्व कप में उन्हें सातवें या छठे गेंदबाज के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं।
2 of 5
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
नेट्स में गेंदबाजी के दौरान विराट ने अधिकतर गेंदें अक्षर पटेल को कीं और एक गेंद में उन्हें लगभग क्लीन बोल्ड कर दिया था।
3 of 5
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
विराट ने बुमराह के समान यॉर्कर गेंद करते हुए अक्षर को लगभग क्लीन बोल्ड कर दिया था। हालांकि, उनकी गति बुमराह की तुलना में काफी कम थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
विराट ने अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में अब तक चार विकेट लिए हैं। उनका एक्शन अन्य गेंदबाजों से काफी अलग है, इस वजह से भी बल्लेबाजों को उन्हें खेलने में परेशानी होती है। वनडे और आईपीएल में भी कोहली के नाम चार-चार विकेट हैं। हालांकि, टेस्ट में कोहली अब तक कोई विकेट नहीं ले पाए। हैं। उन्होंने टी20 में 8.05 और वनडे में 6.22 के इकोनॉमी रेट से रन दिए हैं।
विज्ञापन
5 of 5
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
विराट कोहली 34 साल की उम्र में भी पूरी तरह से फिट हैं। ऐसे में अगर विराट गेंदबाजी करते हैं और टीम के लिए कुछ उपयोगी ओवर कर पाते हैं तो भारतीय कप्तान रोहित बेहतर स्थिति में होंगे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।