सब्सक्राइब करें

सर्वाधिक कमाई के मामले में नंबर-1 बन सकते हैं विराट कोहली, धोनी की साख दांव पर

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 27 Nov 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
virat kohli is having chance to take over ms dhoni in ad world
virat kohli ms dhoni

भारतीय कप्तान विराट कोहली के करियर का ग्राफ जैसे-जैसे बढ़ता जा रहा, वैसे ही उनके ब्रांड प्रमोशन का नंबर भी बढ़ रहा है। भारत के सबसे हाई प्रोफाइल एथलीट कोहली, घड़ियों, कार, स्पोर्ट्स शूज, मोटरबाइक, कपड़े, टायर, स्नैक्स, हेल्थ फूड, हेडफोन यहां तक कि टूथ ब्रश के विज्ञापन में भी नजर आते हैं। 

Trending Videos
virat kohli is having chance to take over ms dhoni in ad world
विराट कोहली - फोटो : आईसीसी

30 वर्षीय कोहली फोर्ब्स के शीर्ष 100 सर्वाधिक कमाई करने वाले खिलाड़ियों में शामिल हैं। टैटू भरे हाथ और रंगीन बाल वाले कोहली इस सूची में 83वें नंबर पर हैं। पिछले 12 महीनों में विज्ञापन से उनकी कमाई 2.4 करोड़ डॉलर (करीब 170 करोड़ रुपये) रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
virat kohli is having chance to take over ms dhoni in ad world
एम एस धोनी और विराट कोहली - फोटो : PTI

हालांकि एक साल में सर्वाधिक कमाई का भारतीय रिकॉर्ड महेंद्र सिंह धोनी के नाम हैं। पूर्व कप्तान की कमाई 2015 में 3.1 करोड़ डॉलर (करीब 219 करोड़ रुपये) थी। कोहली जल्द ही धोनी को पीछे छोड़ सकते हैं और नंबर-1 भारतीय क्रिकेटर बन सकते हैं। दिलचस्प है कि कोहली सूची में जगह बनाने वाले दुनिया के एकमात्र क्रिकेटर हैं। 

virat kohli is having chance to take over ms dhoni in ad world
लियोनेल मेसी

कमाई के मामले में कोहली दिग्गज टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच और फुटबॉलर सर्जियो एग्यूरो से भी आगे हैं। दुनिया में सर्वाधिक कमाई करने वाले खिलाड़ी अमेरिका के मुक्केबाज फ्लॉएड मेवेदर हैं, जबकि अर्जेंटीना के फुटबॉलर लियोनल मेसी दूसरे और पुर्तगाल के क्रिस्टियाने रोनाल्डो तीसरे नंबर पर हैं।

विज्ञापन
virat kohli is having chance to take over ms dhoni in ad world
virat kohli

सोशल मीडिया पर भी रहते हैं सक्रिय : कोहली सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहते हैं। फेसबुक पर उनके 37 मिलियन फैन हैं। इंस्टाग्राम पर 25 मिलियन और ट्विटर पर 27.1 मिलियन लोग उन्हें फॉलो करते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed