फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विराट कोहली का 'नंबर' 13, कितने लकी होंगे NZ के खिलाफ?

Wed, 14 Sep 2016 02:24 PM IST
सुरेंद्र कुमार वर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली
सुरेंद्र कुमार वर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 14 Sep 2016 02:24 PM IST
विज्ञापन
virat kohli  number 13th Against new zealand in Test series
विराट कोहली
न्यूजीलैंड के खिलाफ कोहली जब मैदान पर उतरेंगे तो उनका नंबर होगा 13। अब देखने वाली बात होगी कि उनकी कप्तानी टीम इंडिया के लिए कितना लकी साबित होती है। खासकर वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई पिछली सीरीज के अंतिम मैच में टेस्ट की नंबर वन टीम का ताज गंवाने के बाद फिर से भारतीय टीम इसे हासिल कर पाती है या नहीं।
virat kohli  number 13th Against new zealand in Test series
विराट कोहली - फोटो : Getty
भारत और न्यूजीलैंड के बीच 2014 के बाद कोई टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। उस समय टीम इंडिया की कमान महेंद्र सिंह धोनी के हाथों में थी जबकि किवी टीम की अगुवाई ब्रैंडन मैकुलम कर रहे थे। लेकिन इस बार की सीरीज में दोनों ही टीमों की कमान नए-नए कप्तानों के हाथ में है। साथ ही दोनों कप्तान पहली बार टेस्ट में एक-दूसरे के खिलाफ उतरेंगे।
virat kohli  number 13th Against new zealand in Test series
- फोटो : Getty
विराट कोहली टीम इंडिया के 13वें ऐसे भारतीय क्रिकेटर होंगे जो न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में बतौर कप्तान मैदान पर उतरेंगे। 13 का नंबर पाश्चात्य जगत में अशुभ या अनलकी माना जाता है। अब देखने वाली बात होगी कि कोहली का बतौर कप्तान 13वां नंबर कितना कामयाब होता है और वह भी अपने ही घर में। 
विज्ञापन
विज्ञापन
virat kohli  number 13th Against new zealand in Test series
केन विलियम्सन
वहीं न्यूजीलैंड की टीम की बात करें तो भारत के खिलाफ उनकी टीम से 14वां कप्तान इस बार सीरीज में उतरेगा। इस बार केन विलियम्सन किवी टीम की कमान संभाल रहे हैं।
विज्ञापन
virat kohli  number 13th Against new zealand in Test series
न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की ओर से सबसे पहले कप्तानी करने का चांस मिला था गुलाम अहमद को। गुलाम 1955 में किवी टीम के खिलाफ भारतीय टीम की अगुवाई की थी और यह मैच बराबरी पर खत्म हुआ था। इसके बाद पॉली उमरीगर (1955-56), नवाब ऑफ पटौदी (1965-69), सुनील गावस्कर (1976-81) और बिशन सिंह बेदी (1976) को कप्तानी करने का सौभाग्य मिला।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed