फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PBKS vs RCB Final: आईपीएल फाइनल रद्द हुआ तो कौन बनेगा चैंपियन? जानें प्लेइंग कंडीशन के बारे में सबकुछ

Tue, 03 Jun 2025 08:20 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 03 Jun 2025 08:20 AM IST
सार

बारिश की संभावना को देखते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने प्लेऑफ और फाइनल मैच के लिए कट ऑफ बढ़ाया था। बीसीसीआई ने मैच को पूरा कराने के लिए 120 मिनट अधिक यानी दो घंटे का अतिरिक्त समय रखा है। आइए जानते हैं कि अगर बारिश के कारण मुकाबला नहीं पाता है तो क्या होगा...

विज्ञापन
What Happens If IPL 2025 Final Washed Out Know What Playing Conditions Rules Scenario Explained
नरेंद्र मोदी स्टेडियम - फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल 2025 का सीजन अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है। इस सीजन अब तक 73 मुकाबले खेले जा चुके हैं और अब मंगलवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर फाइनल मुकाबला खेला जाना है। इस बार खिताब के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और पंजाब किंग्स की टीमें आमने-सामने होंगी। दोनों ही टीमों ने अब तक कभी खिताब नहीं जीता है। ऐसे में आरसीबी और पंजाब की नजरें अपने पहले खिताब पर टिकी होंगी। 
What Happens If IPL 2025 Final Washed Out Know What Playing Conditions Rules Scenario Explained
पंजाब बनाम आरसीबी - फोटो : IPL/BCCI
ग्रुप चरण में शीर्ष दो पर रही थीं पंजाब-आरसीबी
इस सीजन की शुरुआत आरसीबी और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच मैच से हुई थी। आरसीबी और पंजाब का प्रदर्शन इस सीजन शानदार रहा है। पंजाब जहां ग्रुप चरण में शीर्ष पर रही, वहीं आरसीबी ने दूसरे स्थान पर रहकर लीग स्टेज का अंत किया। आरसीबी की टीम का रिकॉर्ड इस सीजन घर से बाहर शत प्रतिशत रहा है। अहमदाबाद में आरसीबी और पंजाब की टीमें एक बार 2021 में भिड़ी थी जिसमें पंजाब ने जीत दर्ज की थी। हालांकि, क्वालिफायर-1 मुकाबले में आरसीबी ने पंजाब को हराया था। अब यह देखने वाली बात होगी कि मंगलवार को कौन सी टीम बाजी मारती है।
What Happens If IPL 2025 Final Washed Out Know What Playing Conditions Rules Scenario Explained
आरसीबी बनाम पंजाब - फोटो : IPL/BCCI
मैच पर बारिश का साया 
पंजाब और मुंबई इंडियंस के बीच क्वालिफायर-2 मुकाबला भी अहमदाबाद में खेला गया था। इस मैच में टॉस होने के बाद बारिश ने खलल डाली थी और बार-बार बारिश रुकने और दोबारा शुरू होने से मैच दो घंटे 15 मिनट की देरी से शुरू हुआ था। हालांकि, अतिरिक्त समय होने के कारण ओवरों में कटौती नहीं की गई थी और मुकाबला 20-20 ओवरों का ही हुआ था। जिस तरह क्वालिफायर-2 में बारिश ने खलल डाली उसे देखते हुए प्रशंसकों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि क्या फाइनल में भी बारिश खलल डालेगी। मौसम विभाग के अनुसार, फाइनल मैच के दिन अहमदाबाद में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो खिताबी मुकाबले के दिन बादल छाए रहने के साथ ही बारिश का पूर्वानुमान है।

अहमदाबाद में इससे पहले 2023 सीजन का भी फाइनल मुकाबला खेला गया था जो बारिश के कारण काफी प्रभावित हुआ था। उस सीजन फाइनल मैच 28 मई 2023 को खेला जाना था, लेकिन उस दिन एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी थी। बीसीसीआई ने खिताबी मुकाबले के लिए रिजर्व डे रखा था जिस कारण मैच अगले दिन कराया गया। रिजर्व डे के दिन भी बारिश ने बाधा डाली और दूसरी पारी 15 ओवर कराने का निर्णय लिया गया। आइए जानते हैं कि अगर बारिश के कारण मुकाबला नहीं पाता है तो क्या होगा...
विज्ञापन
विज्ञापन
What Happens If IPL 2025 Final Washed Out Know What Playing Conditions Rules Scenario Explained
आईपीएल 2025 - फोटो : IPL/BCCI
क्या फाइनल के लिए कोई रिजर्व डे मौजूद है?
राहत की बात यह है कि इस बार भी फाइनल के लिए रिजर्व डे रखा गया है। इसलिए, आईपीएल 2025 के विजेता का फैसला अगर निर्धारित मैच के दिन (तीन जून, मंगलवार) को नहीं आता है तो मैच चार जून को खेला जाएगा। 

ये भी पढ़ें: PBKS vs RCB Weather Forecast: फाइनल में पड़ेगा बारिश का साया? अहमदाबाद में कैसा रहेगा मौसम; जानें पूर्वानुमान
विज्ञापन
What Happens If IPL 2025 Final Washed Out Know What Playing Conditions Rules Scenario Explained
पंजाब बनाम आरसीबी - फोटो : PTI
मैच खत्म करने के लिए अतिरिक्त कट ऑफ टाइम है?
बारिश की संभावना को देखते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने प्लेऑफ और फाइनल मैच के लिए कट ऑफ बढ़ाया था। बीसीसीआई ने मैच को पूरा कराने के लिए 120 मिनट अधिक यानी दो घंटे का अतिरिक्त समय रखा है। इसके अनुसार, रात 9:30 बजे तक मैच शुरू होने की स्थिति में ओवरों में कटौती नहीं जाएगी। पांच-पांच ओवर का मैच कराने के लिए कट ऑफ टाइम रात 11:56 है। अगर उस वक्त तक भी मैच नहीं हो सका तो मुकाबला रिजर्व डे के दिन यानी बुधवार को खेला जाएगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed