Hindi News
›
Photo Gallery
›
Cricket
›
Cricket News
›
Womens World Cup 2022: South Africa defeats India by 3 wickets, West Indies Qualify for Semifinals; West Indies Player Dance after India Loss
{"_id":"6240331ab8987265004fd292","slug":"womens-world-cup-2022-south-africa-defeats-india-by-3-wickets-west-indies-qualify-for-semifinals-west-indies-player-dance-after-india-loss","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Women's World Cup: टीम इंडिया की हार के बाद नाचने लगे वेस्टइंडीज के खिलाड़ी, देखें VIDEO","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Women's World Cup: टीम इंडिया की हार के बाद नाचने लगे वेस्टइंडीज के खिलाड़ी, देखें VIDEO
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 27 Mar 2022 03:19 PM IST
सार
विंडीज और दक्षिण अफ्रीका के बीच एक मैच बारिश की वजह से रद्द हुआ था, जिसकी वजह से उन्हें एक अंक मिला। अगर वह मैच होता और विंडीज टीम हारती तो भारत हारकर भी सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर जाता, पर ऐसा नहीं हुआ।
विज्ञापन
1 of 4
डांस करतीं वेस्टइंडीज की महिला खिलाड़ी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
टीम इंडिया महिला वनडे विश्व कप 2022 से बाहर हो गई है। राउंड रॉबिन फॉर्मेट के आखिरी लीग मैच में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को तीन विकेट से हरा दिया। भारतीय टीम की हार से एक टीम जो बेहद खुश नजर आई, वो है वेस्टइंडीज।
2 of 4
खुशी से झूमतीं वेस्टइंडीज की महिला खिलाड़ी
- फोटो : सोशल मीडिया
टीम इंडिया की हार से वेस्टइंडीज की टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर गई। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड की टीम पहले ही क्वालिफाई कर चुकी है। भारत को क्वालिफाई करने के लिए जीत जरूरी थी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका।
3 of 4
खुशी से झूमतीं वेस्टइंडीज की महिला खिलाड़ी
- फोटो : सोशल मीडिया
इस मैच से पहले विंडीज के सात और भारत के छह अंक थे। विंडीज और दक्षिण अफ्रीका के बीच एक मैच बारिश की वजह से रद्द हुआ था, जिसकी वजह से उन्हें एक अंक मिला। अगर वह मैच होता और विंडीज टीम हारती तो भारत हारकर भी सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर जाता, पर ऐसा नहीं हुआ। इस हार के बाद भारत के छह अंक ही रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
डांस करतीं वेस्टइंडीज की महिला खिलाड़ी
- फोटो : सोशल मीडिया
टीम इंडिया की हार के बाद विंडीज क्रिकट बोर्ड ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वेस्टइंडीज के खिलाफ खुशी से नाचने लगे। विंडीज के खिलाड़ी काफी खुश नजर आए। अब 30 मार्च को होने वाले पहले सेमीफाइनल में विंडीज का सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा। वहीं, दक्षिण अफ्रीका की टीम 31 मार्च को इंग्लैंड से भिड़ेगी। फाइनल तीन अप्रैल को खेला जाएगा।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।