फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अगर ये क्रिकेटर नहीं होता तो कभी नहीं बनती विराट-अनुष्का की जोड़ी

Tue, 12 Dec 2017 12:23 PM IST
amarujala.com-presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com-presented by: अभिषेक निगम Updated Tue, 12 Dec 2017 12:23 PM IST
विज्ञापन
zaheer khan played huge role to get back virat kohli and anushka sharma in a relationship
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : twitter
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा आखिरकार हमसफर बन ही गए। दोनों ने इटली के मिलान में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की। 'विरुष्का' नाम से सुपरहिट इस जोड़ी ने अपने-अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर शादी की फोटो भी शेयर की हैं। विराट का ट्वीट तो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है और खबर लिखे जाने तक इसे 70 हजार से ज्यादा लोग रीट्वीट कर चुके हैं।
zaheer khan played huge role to get back virat kohli and anushka sharma in a relationship
Anushka Sharma

आपको याद होगा कि विराट और अनुष्का साल 2013 में एक एड की शूटिंग में साथ नजर आए थे, तभी से इनके अफेयर की कहानी मीडिया की जान बनी रही।  वैसे इस जोड़ी ने अपनी रिलेशनशिप के दौरान कई उतार-चढ़ाव देखे। एक समय जब विराट खराब फॉर्म से गुजर रहे थे तो अनुष्का शर्मा को इसका दोषी ठहराया गया। ट्विटर पर अनुष्का को जमकर ट्रोल किया गया। एक समय विराट भी इसे देखकर सकपका गए और अनुष्का के पक्ष में ट्वीट किया।

zaheer khan played huge role to get back virat kohli and anushka sharma in a relationship
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : twitter

बस फिर क्या था, इन दोनों के रिश्तें पर एक अनचाही मुहर लग गई और तभी से इंतजार की घड़ियां शुरू हो गई कि कब यह जोड़ी विवाह बंधन में बंधेगी। अब क्रिकेट फैंस का इंतजार खत्म हो चुका है क्योंकि 'विरुष्का' अब हमेशा के लिए एक-दूजे के हो चुके हैं। बहरहाल, हम आपको उस समय की याद दिला रहे हैं जब विराट-अनुष्का के बीच काफी दूरियां आ चुकी थीं। स्थिति ऐसी हो चुकी थीं कि इन दोनों का साथ रहना मुश्किल लगने लगा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
zaheer khan played huge role to get back virat kohli and anushka sharma in a relationship
anushka sharma

फिर टीम इंडिया के एक क्रिकेटर ने विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के बीच की दूरियां मिटाई। हम ये कहने से परहेज नहीं करेंगे कि अगर ये क्रिकेटर नहीं होता तो शायद आज 'विरुष्का' की जोड़ी नहीं बनती। यह क्रिकेटर कोई और नहीं बल्कि टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान हैं।

विज्ञापन
zaheer khan played huge role to get back virat kohli and anushka sharma in a relationship
Anushka Sharma

जी हां, हाल ही में सागरिका घाटगे से शादी करने वाले जहीर खान ने ही अनुष्का और विराट के बीच की दूरियां खत्म करने में अहम भूमिका निभाई थी। खुद विराट कोहली ने इस बारे में पूरी जानकारी दी थी। कोहली ने कहा, 'जब इंग्लैंड में मेरा प्रदर्शन प्रभावी नहीं था तो अनुष्का को बहुत खरी-खोटी सुनना पड़ी। लोगों ने कहा- देखा जब आप दौरे पर अपनी गर्लफ्रेंड को साथ ले जाने की इजाजत दे तो कैसा हश्र होता है। मुझे लगा, कि अगर आपके हिसाब से जिंदगी जीना है तो या तो मुझे शादी कर लेना चाहिए या संन्यास लेने तक सिंगल रहना चाहिए। क्या ये सही है?'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed