फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्रिकेट से बॉलीवुड में जा रहे स्टार तेज गेंदबाज जहीर खान, पत्नी सागरिका की पकड़ेंगे राह?

Thu, 06 Dec 2018 07:58 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 06 Dec 2018 07:58 AM IST
विज्ञापन
zaheer khan set to make debut in bollywood with suniel shetty
Sagarika Ghatge-Zaheer Khan

टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान बॉलीवुड में अपनी नई पारी खेलते दिख सकते हैं। जहीर ने हाल ही में बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी के साथ बैठक की, जिसके बाद उनके फिल्म में आने की संभावनाएं पुख्ता होती दिख रही हैं।

zaheer khan set to make debut in bollywood with suniel shetty
सुनील शेट्टी

बताया जा रहा है कि जहीर और सुनील एक साथ फिल्म में नजर आ सकते हैं। मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक एक सूत्र ने जानकारी दी, जहीर और सुनील की मुलाकात पिछले साल गोवा में हुई, जिसके बाद से दोनों काफी अच्छे दोस्त बन गए हैं।

zaheer khan set to make debut in bollywood with suniel shetty
सुनील शेट्टी

सूत्र ने आगे बताया, पिछले कुछ सप्ताहों से सुनील और जहीर एक फिल्म को लेकर बातचीत कर रहे हैं और ऐसी संभावना है कि टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू कर सकते हैं। जानकारी मिली है कि सुनील शेट्टी ने एक खेल नाटक की स्क्रिप्ट दिखाई जो जहीर को काफी लुभावनी लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
zaheer khan set to make debut in bollywood with suniel shetty
जहीर खान - फोटो : ani

जहीर भी शेट्टी के इस प्रोजेक्ट में काफी इंटरेस्टेड नजर आ रहे हैं। दोनों ने फिल्म को लेकर लुक टेस्ट का ध्यान देने के लिए एक फोटोशूट भी किया। उम्मीद की जा रही है कि इस सप्ताह के अंत तक फिल्म पर चर्चा शुरू हो जाएगी। पता हो कि जहीर खान की पत्नी सागरिका घाटगे भी बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं और उन्होंने चक दे जैसी हिट फिल्म में भूमिका अदा की है। अब पति जहीर भी पत्नी के नक्शेकदम पर आगे बढ़ते दिख रहे हैं।

विज्ञापन
zaheer khan set to make debut in bollywood with suniel shetty
जहीर खान

हालांकि, एक अन्य सूत्र ने कहा हैं कि दोनों एक साथ क्रिकेट लीग शुरू करने के बारे में बातचीत कर रहे हैं और दोनों के बीच की चर्चा एक सीरीज के मद्देनजर थी।  जब शेट्टी के प्रवक्ता से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कोई जवाब देने से इंकार किया व कहा कि जो भी होगा उस संबंध में मध्य दिसंबर तक घोषणा की जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed