सब्सक्राइब करें

T20 WC Knockout Stats: टी20 विश्वकप के नॉकआउट में किसके नाम सर्वाधिक रन-विकेट, किसने लगाए सबसे ज्यादा छक्के?

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Swapnil Shashank Updated Tue, 03 Mar 2026 01:36 PM IST
सार

टी20 विश्वकप 2026 के नॉकआउट मुकाबलों से पहले आंकड़े बताते हैं कि विराट कोहली रन, 50+ स्कोर और छक्कों में शीर्ष पर हैं। सबसे ज्यादा मैच रोहित शर्मा ने खेले, जबकि विकेटों में क्रिस जॉर्डन आगे हैं। सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी अजंता मेंडिस के नाम दर्ज है।

विज्ञापन
T20 World Cup 2026 Most Runs to Highest Wicket Taker in ICC Knock Out Matches Records and Stats
टी20 विश्वकप नॉकआउट के बादशाह हैं कोहली और मेंडिस - फोटो : ANI/PTI
टी20 विश्वकप 2026 के नॉकआउट स्टेज की शुरुआत बुधवार चार मार्च से होने जा रही है। पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड का सामना दक्षिण अफ्रीका से कोलकाता के ईडन गार्डेन्स में होगा, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में गुरुवार को भारत और इंग्लैंड की टीमें मुंबई के वानखेड़े में आमने-सामने होंगी। यहां हारने वाली टीम का सफर खत्म हो जाएगा, जबकि जीतने वाली टीम आठ मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भिड़ेंगी। इस चरण के शुरू होने से पहले हम आपको टी20 विश्वकप के नॉकआउट स्टेज में सबसे ज्यादा रन, सबसे ज्यादा विकेट और सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों के बारे में बता रहे हैं। साथ ही हम आपको इस चरण में सबसे ज्यादा 50+ के स्कोर बनाने वाले बल्लेबाजों के बारे में भी बताएंगे। नॉकआउट स्टेज में क्वार्टर फाइनल (जो कि टी20 विश्वकप में शायद ही कभी हुआ हो), सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले शामिल हैं। आइए जानते हैं...


 
Trending Videos
T20 World Cup 2026 Most Runs to Highest Wicket Taker in ICC Knock Out Matches Records and Stats
टी20 विश्वकप नॉकआउट के बादशाह हैं कोहली - फोटो : ANI
टी20 विश्वकप नॉकआउट में सबसे ज्यादा मैच
टी20 विश्वकप में सबसे ज्यादा मैच खेलने का अनुभव रोहित शर्मा के पास है। हालांकि, वह अब टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास ले चुके हैं। वहीं, दूसरे नंबर पर सात मैचों के साथ संयुक्त रूप से पांच खिलाड़ी हैं। ये सभी श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर्स हैं। इनमें तिलकरत्ने दिलशान, महेला जयवर्धने, लसिथ मलिंगा, एंजेलो मैथ्यूज और कुमार संगकारा शामिल हैं। तीसरे नंबर पर छह मैचों के साथ संयुक्त रूप से 12 खिलाड़ी हैं। इनमें विराट कोहली, मोईन अली, ड्वेन ब्रावो, जोस बटलर, क्रिस गेल, क्रिस जॉर्डन, कामरान अकमल, दिनेश रामदीन, आदिल रशीद, डैरेन सैमी,शाहिद अफरीदी और शोएब मलिक शामिल हैं। महेंद्र सिंह धोनी के नाम पांच टी20 विश्वकप नॉकआउट मुकाबले हैं। 

टी20 विश्वकप नॉकआउट में सर्वाधिक मैच
खिलाड़ी मैच
रोहित शर्मा 8
तिलकरत्ने दिलशान 7
महेला जयवर्धने 7
लसिथ मलिंगा 7
एंजेलो मैथ्यूज 7
कुमार संगकारा 7
मोईन अली 6
ड्वेन ब्रावो 6
जोस बटलर 6
क्रिस गेल 6
क्रिस जॉर्डन 6
कामरान अकमल 6
विराट कोहली 6
डेनिश रामदीन 6
आदिल रशीद 6
डैरेन सैमी 6
शाहिद अफरीदी 6
शोएब मलिक 6


 
विज्ञापन
विज्ञापन
T20 World Cup 2026 Most Runs to Highest Wicket Taker in ICC Knock Out Matches Records and Stats
विराट कोहली - फोटो : PTI
टी20 विश्वकप नॉकआउट में सबसे ज्यादा रन
टी20 विश्वकप के नॉकआउट चरण में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भारत के विराट कोहली के नाम है। कोहली 2014, 2016, 2022 और 2024 में चार बार टीम इंडिया के साथ नॉकआउट स्टेज में पहुंचे। 2014 में भारतीय टीम फाइनल में पहुंची थी, 2016 और 2022 में सेमीफाइनल से बाहर हुई थी, जबकि 2024 में खिताब अपने नाम किया था। कोहली ने कुल मिलाकर छह टी20 विश्वकप नॉकआउट मैचों में 93.25 की औसत से 373 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 145.13 का रहा। वहीं, दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा हैं। उन्होंने 2007 में भी टीम इंडिया के साथ फाइनल खेला था। रोहित ने आठ टी20 विश्वकप नॉकआउट मैचों में 37.83 की औसत और 139.26 के स्ट्राइक रेट से 227 रन बनाए। तीसरे नंबर पर इंग्लैंड के जोस बटलर हैं। वह 2016 में फाइनल खेले थे, जबकि 2021 में सेमीफाइनल खेला था। 2022 में उनकी टीम चैंपियन बनी थी, जबकि 2024 में सेमीफाइनल से बाहर हुई थी। बटलर ने छह टी20 विश्वकप नॉकआउट मैचों में 56.5 की औसत और 156.94 के स्ट्राइक रेट से 226 रन बनाए हैं। 

टी20 विश्वकप नॉकआउट में सर्वाधिक रन
खिलाड़ी मैच रन औसत स्ट्राइक रेट
विराट कोहली 6 373 93.25 145.13
रोहित शर्मा 8 227 37.83 139.26
जोस बटलर 6 226 56.50 156.94
मार्लन सैमुअल्स 5 215 71.66 120.78
तिलकरत्ने दिलशान 7 197 32.83 115.20
T20 World Cup 2026 Most Runs to Highest Wicket Taker in ICC Knock Out Matches Records and Stats
विराट कोहली - फोटो : PTI
टी20 विश्वकप नॉकआउट में सबसे ज्यादा 50+ के स्कोर
टी20 विश्वकप नॉकआउट मुकाबलों में सबसे ज्यादा बार 50+ का स्कोर बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है। कोहली अब टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास ले चुके हैं। उनके नाम टी20 विश्वकप में पांच 50 से ज्यादा के स्कोर हैं। हालांकि, वह कभी टी20 विश्वकप नॉकआउट में शतक नहीं लगा सके। कोहली और दूसरे स्थान पर मौजूद खिलाड़ियों के बीच काफी अंतर है। उनके बाद दूसरे स्थान पर नॉकआउट में दो 50 से ज्यादा के स्कोर के साथ संयुक्त रूप से छह खिलाड़ी हैं। इनमें क्रिस गेल, डेरिल मिचेल, मोहम्मद रिजवान, मार्लोन सैमुअल्स, कुमार संगकारा और शाहिद अफरीदी शामिल हैं। मिचेल इस बार भी सेमीफाइनल में पहुंचने वाली न्यूजीलैंड की टीम में शामिल हैं।

टी20 विश्वकप नॉकआउट में सर्वाधिक बार 50+ स्कोर
खिलाड़ी मैच शतक अर्धशतक 50+ स्कोर
विराट कोहली 6 0 5 5
क्रिस गेल 6 0 2 2
डेरिल मिचेल 3 0 2 2
मोहम्मद रिजवान 3 0 2 2
मार्लन सैमुअल्स 5 0 2 2
कुमार संगकारा 7 0 2 2
शाहिद अफरीदी 6 0 2 2
विज्ञापन
T20 World Cup 2026 Most Runs to Highest Wicket Taker in ICC Knock Out Matches Records and Stats
विराट कोहली - फोटो : PTI
टी20 विश्वकप नॉकआउट में सबसे ज्यादा छक्के
टी20 विश्वकप नॉकआउट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है। उन्होंने 11 छक्के लगाए हैं। वहीं, दूसरे नंबर पर 10-10 छक्कों के साथ जोस बटलर और मार्लोन सैमुअल्स हैं। तीसरे नंबर पर आठ-आठ छक्कों के साथ क्रिस गेल, एलेक्स हेल्स और रोहित शर्मा हैं। 

टी20 विश्वकप नॉकआउट में सर्वाधिक छक्के
खिलाड़ी मैच छक्के
विराट कोहली 6 11
जोस बटलर 6 10
मार्लोन सैमुअल्स 5 10
क्रिस गेल 6 8
एलेक्स हेल्स 4 8
रोहित शर्मा 8 8
माइकल हसी 4 7
इमरान नजीर 3 7
हार्दिक पांड्या 4 7
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed