फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज से चढ़ेगा आईपीएल का रंग, इन दस बल्लेबाजों का दिखेगा दम

Thu, 06 Apr 2017 09:14 AM IST
amarujala.com- written by: किरण सिंह
amarujala.com- written by: किरण सिंह Updated Thu, 06 Apr 2017 09:14 AM IST
विज्ञापन
top 10 batsman in ipl 10th edition

फटाफट क्रिकेट यानि आईपीएल के दसवें सीजन का आज से आगाज होने जा रहा है। इस सीजन का पहला मुकाबला हैदराबाद में गत विजेता सनराइजर्स हैदराबाद और उप विजेता रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के बीच शाम आठ बजे खेला जाएगा। फटाफट क्रिकेट में हमेशा ही दर्शक आक्रमक खेल देखना पसंद करते है। मतलब जिस मुकाबले में चौके छक्को की बरसात ना हो, उसे दर्शक टी-20 मैच मानते ही नहीं। कई बल्लेबाजो ने पिछले नौ वर्ष में आईपीएल में और अंतरर्राष्ट्रीय स्तर में टी-20 में अपने इसी आक्रामक खेल से दर्शको को अपने खेल का दीवाना बना दिया। जिनकी गैर मौजूदगी में आईपीएल सीजन ही अधूरा लगे। पढ़े उन दस बल्लेबाजों के बारें में जिनके बिना अधूरा है आईपीएल

top 10 batsman in ipl 10th edition

एबी डिविलियर्स

फटाफट क्रिकेट की बात आए तो दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेटर एबी डिविलियर्स का नाम सबसे पहले आते है। जिन्होंने अपने आक्रामक खेल की बदौलत भारतीय दर्शको के दिल में भी जगह बना ली। ​जिस तरह से कभी मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के नाम से पूरा स्टेडियम गूंजता था वैसे ही अब भारत का स्टेडियम विदेशी खिलाड़ी एबी के नाम से गूंजता है। टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद इन्होंने अपना पूरा ध्यान सीमित ओवर क्रिकेट में लगा दिया। रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के डिविलयर्स ने आईपीएल में अभी तक तीन हजार रन पूरे ​कर लिए और उनकी स्ट्राइक रेट 150 के करीब है। यही नहीं उन्होंने तीन सेंचुरी और 21 हाफ सेंचुरी बनाई।

top 10 batsman in ipl 10th edition

करूण नायर

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में नाबाद  303 रन की पारी खेलने वाले करूण नायर को दिल्ली डेयरडेविल्स में उनके बेस प्राइस के करीब 40 गुना कीमत देकर अपनी टीम में शामिल किया। काफी आक्रामता से खेलने वाले करूण नायर पर इस आईपीएल में लोगों की नजर रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
top 10 batsman in ipl 10th edition

विराट कोहली

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली की आक्रामकता उनके स्वभाव और खेल दोनों से ही झलकती है। आईपीएल के टॉप रन स्कोरर कोहली ने रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु से खेलते हुए चार हजार से अधिक रन बनाए। चाहे टेस्ट मैच हो या सीमित ओवर में मैच, हर फॉर्मेट में दर्शको ने उनके खेल को एंजॉय किया। आईपीएल में इन्होंने चार शतक जड़े। वहीं टेस्ट मैच में कोहली में लगातार चार सीरीज में दोहरे शतक लगाए थे। हालांकि हाल में आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में वे चोटिल हो गए थे।

विज्ञापन
top 10 batsman in ipl 10th edition

स्टीव स्मिथ

आईपीएल में अपना दूसरा सीजन खेल रही राइजिंग पुणे टीम के स्टीव स्मिथ का बल्ला भी हर फॉर्मेट में चलता है। टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी को रिप्लेस करने वाले स्टीव ने  आॅस्ट्रेलियाई कप्तान दुनिया के शीर्ष बल्लेबाजो में शुमार हैं। स्मिथ में आईपीएल में 135 की स्ट्राइक रेट से 54 मैच में 1200 रन बनाए। जिसमें पिछले सत्र में एक शतक भी लगाया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed