{"_id":"694b7eec841787f1840f7694","slug":"vijay-hazare-trophy-14-year-old-vaibhav-suryavanshi-smashes-second-fastest-list-a-century-by-an-indian-2025-12-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विजय हजारे ट्रॉफी: वैभव सूर्यवंशी ने 36 गेंद में लगाया शतक, यूसुफ पठान का रिकॉर्ड तोड़ा, रिकॉर्ड 15 छक्के जड़े","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
विजय हजारे ट्रॉफी: वैभव सूर्यवंशी ने 36 गेंद में लगाया शतक, यूसुफ पठान का रिकॉर्ड तोड़ा, रिकॉर्ड 15 छक्के जड़े
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 24 Dec 2025 11:19 AM IST
सार
14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने विजय हजारे ट्रॉफी में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 36 गेंदों में शतक जड़कर इतिहास रच दिया। यह लिस्ट-ए क्रिकेट में किसी भारतीय का दूसरा सबसे तेज शतक है। एशिया कप फाइनल की निराशा के कुछ दिन बाद आई यह पारी उनके आत्मविश्वास और प्रतिभा का बड़ा प्रमाण बनी।
विज्ञापन
वैभव सूर्यवंशी
- फोटो : PTI
वैभव सूर्यवंशी भारत की सीनियर टीम के दरवाजे पर जोरदार दस्तक दे रहे हैं। महज 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने विजय हजारे ट्रॉफी में ऐसा धमाका किया कि विराट कोहली और रोहित शर्मा की घरेलू क्रिकेट में वापसी के बीच भी सारी सुर्खियां उन्हीं के नाम रहीं। बिहार की ओर से खेलते हुए वैभव ने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ सिर्फ 36 गेंदों में तूफानी शतक जड़ दिया, जो लिस्ट-ए क्रिकेट में किसी भारतीय बल्लेबाज का चौथा सबसे तेज शतक है।
Trending Videos
वैभव सूर्यवंशी
- फोटो : Twitter
एशिया कप की निराशा के बाद जोरदार जवाब
कुछ दिन पहले ही अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी का दिन खास नहीं रहा था। बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए वह 10 गेंदों पर 26 रन बनाकर आउट हो गए थे। इसके बाद भारतीय टीम का पतन शुरू हुआ और मैच हाथ से निकल गया। उस मुकाबले में पाकिस्तानी गेंदबाज अली रजा के साथ उनकी तीखी नोकझोंक और मैदान पर दिखी झुंझलाहट को लेकर भी उनकी आलोचना हुई थी, लेकिन विजय हजारे ट्रॉफी में यह शतक उसी आलोचना का करारा जवाब साबित हुआ।

- फोटो : सोशल मीडिया
36 गेंदों में ऐतिहासिक शतक
रांची में खेले गए मुकाबले में बिहार ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। वैभव सूर्यवंशी ने शुरुआत से ही आक्रामक तेवर अपनाए और अरुणाचल प्रदेश के गेंदबाजों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने महज 36 गेंदों में अपना शतक पूरा किया और अंततः 84 गेंद में 190 रन की विस्फोटक पारी खेलकर आउट हुए। इस दौरान उनके बल्ले से 16 चौके और 15 छक्के निकले। उनका स्ट्राइक रेट 226.19 का रहा।

यूसुफ पठान का रिकॉर्ड तोड़ा
वैभव सूर्यवंशी का यह शतक भारत की ओर से लिस्ट-ए क्रिकेट में चौथा सबसे तेज शतक है। उनसे तेज शतक अनमोलप्रीत सिंह ने लगाया है, जिन्होंने 2024 में पंजाब के लिए 35 गेंदों में शतक जड़ा था। इसके अलावा 24 दिसंबर, 2025 को ही बिहार के कप्तान सकीबुल गनी ने 32 गेंद और झारखंड से खेलने वाले बिहार के ईशान किशन ने 33 गेंद में शतक जड़ दिए।
भारत के सबसे तेज लिस्ट-ए शतक

| बल्लेबाज | टीम | गेंद |
|---|---|---|
| सकीबुल गनी | बिहार | 32 |
| ईशान किशन | झारखंड | 33 |
| अनमोलप्रीत सिंह | पंजाब | 35 |
| वैभव सूर्यवंशी | बिहार | 36 |
| यूसुफ पठान | बड़ौदा | 40 |
| उर्विल पटेल | गुजरात | 41 |
| अभिषेक शर्मा | पंजाब | 42 |
विज्ञापन
वैभव सूर्यवंशी
- फोटो : BCCI
छक्कों की बारिश, एक और रिकॉर्ड की बराबरी
इस पारी में वैभव ने 15 छक्के लगाए और विजय हजारे ट्रॉफी की एक पारी में दूसरे सबसे ज्यादा छक्के लगाने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। इससे पहले 2022 में नारायण जगदीशन ने भी अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ ही 15 छक्के जड़े थे।