फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PICS: दो घंटे के अंधड़ ने उत्तराखंड में मचाई तबाही, एक महिला की मौत

Sat, 22 Apr 2017 07:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 22 Apr 2017 07:49 PM IST
विज्ञापन
a woman died due to heavy rain in uttarakhand 

श‌न‌िवार सुबह आए तेज आंधी तूफान ने पूरे उत्तराखंड में तबाही मचा दी। कहीं घर की छतें उड़ गईं तो कहीं पर फसलें तबाह हो गई। वहीं इसी बीच तेज तूफान ने एक महिला की जान ले ली जबकि पति घायल हो गया। 

a woman died due to heavy rain in uttarakhand 

 सुबह करीब पांच बजे कृष्णानगर निवासी नीलम शर्मा (65 ) अपने पति पृथ्वीराज शर्मा के साथ गंगनहर के किनारे घूमने जा रही थी । उनके टहलने के दौरान ही भीषण तूफान आ गया। तभी गंगनहर के किनारे खड़े एक पेड़ का भारी भरकम टहना टूट कर उनके ऊपर गिर गया। ज‌िससे उसकी मौत हो गई।

a woman died due to heavy rain in uttarakhand 

पौड़ी से पांच किलोमीटर दूर मांडाखाल के नजदीक एक घर की टीन की छत उड़ गई। विरेंद्र प्रकाश ने घर की छत टीन से बनाई थी। सुबह तेज तूफान के चलते सारे टीन उड़कर नीचे गिर गए। घटना की सूचना मिलते ही सीओ धन सिंह तोमर पुलिस जवानों सहित मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
a woman died due to heavy rain in uttarakhand 

वहीं नैनीडांडा विकासखंड के राजकीय प्राथमिक विद्यालय सिरखेत-बिरखेत की टीन की छत उड़ गई और विद्यालय भवन क्षतिग्रस्त हो गया। अध्यापकों ने स्कूल के बच्चों सहित अन्यत्र सुरक्षित स्थान पर भागकर जान बचाई। इससे कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

विज्ञापन
a woman died due to heavy rain in uttarakhand 

कालसी प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय ड्यूडीलानी की की तेज तूफान से छत उड़ गई। ऐसे में स्कूल में अध्ययनरत छात्रों के सामने भवन का संकट खड़ा हो गया है। फिलहाल, वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर स्कूल के समीप स्थित पटवारी चौकी के एक कमरे में कक्षाओं का संचालन शुरू किया गया है। वहीं कई जगह पर फसलें भी तबाह हो गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed