{"_id":"5c59a4b2bdec2217fc33e3b4","slug":"actress-preity-zinta-not-take-responsibility-34-adopted-girl-child-from-uttarakhand","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'अपनी' 34 बेटियों को भूल गईं एक्ट्रेस प्रीति जिंटा, राह देखती रह गई बच्चियां, अब सामने आई ये बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'अपनी' 34 बेटियों को भूल गईं एक्ट्रेस प्रीति जिंटा, राह देखती रह गई बच्चियां, अब सामने आई ये बात
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, ऋषिकेश
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 08 Feb 2019 09:30 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
preity zinta
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड की डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा अब 'अपनी' बेटियों को भूल गई हैं। उत्तराखंड के ऋषिकेश में शीशम झाड़ी स्थित मदर मिरेकल स्कूल की संस्थापिका शाइला इत्तेफाम की मानें तो 34 बच्चियों के पालन पोषण सहित उनकी शिक्षा का खर्च उठाने की घोषणा बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा को अब याद नहीं है।
2 of 6
preity zinta in rishikesh
उनका कहना है कि प्रीति जिंटा ने कहा था कि वह प्रत्येक वर्ष स्कूल की दो बच्चियों का संपूर्ण खर्चा उठाएंगी। फिलहाल अभिनेत्री ने कई साल से स्कूल की दहलीज पर कदम तक नहीं रखा है। उनकी इस वादाखिलाफी और उपेक्षा से स्कूल प्रबंधन बेहद खफा है। स्कूल में प्रीती जिंटा शादी से पूर्व तथा शादी के बाद अपने पति के साथ कई बार आ चुकी हैं।
3 of 6
preity zinta in rishikesh
शादी से पहले साल 2009 में जब वह यहां आईं थीं तो उन्होंने मदर मिरेकल स्कूल की संस्थापिका शाइला इत्तेफाम से स्कूल में पढ़ने वाले अनाथ बच्चों को गोद लेने की इच्छा जताई थी। इस पर संस्थापिका शाइला इत्तेफाम ने सहमति भी दे दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
preity zinta in rishikesh
उस दौरान प्रीती जिंटा ने स्कूल में पढ़ने वाली 34 ऐसी बच्चियां जिनके माता पिता नहीं है, उनके पालन पोषण समेत स्कूली शिक्षा का खर्चा उठाने का वादा किया था। साथ ही उन्होंने हर वर्ष दो बच्चियों का संपूर्ण खर्च उठाने की भी बात कही थी।
विज्ञापन
5 of 6
preity zinta in rishikesh
बकौल मौजूदा स्कूल की संस्थापिका शाइला अब हालात ये हैं कि साल 2009 में जिन 34 बच्चियों को अभिनेत्री प्रीती जिंटा ने अपनाने को कहा था, उनका खर्च उठाने की बात तो दूर कुशलक्षेम तक कई वर्षों से उन्होंने नहीं पूछी है। हर वर्ष दो बच्चियों के संपूर्ण खर्च उठाने वाली बात भी आई गई हो गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।