{"_id":"5724f1024f1c1b2a30a9182c","slug":"air-force-helicopter-mi-17-to-control-fire-in-uttarakhand-forest","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"धधक रहे उत्तराखंड के जंगल, MI-17 से आग बुझाने उतरी वायुसेना, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धधक रहे उत्तराखंड के जंगल, MI-17 से आग बुझाने उतरी वायुसेना, तस्वीरें
Mon, 02 May 2016 07:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी, भीमताल (नैनीताल)
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी, भीमताल (नैनीताल)
Updated Mon, 02 May 2016 07:33 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
नैनीताल के जंगलों में आग
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तराखंड में जंगलों में लगी आग थमने का नाम नहीं ले रही है। शनिवार को नैनीताल जिला प्रशासन ने भीमताल और आसपास के क्षेत्रों के जंगलों में लगी आग को बुझाने के लिए हेलीकॉप्टर मंगा लिया है। शनिवार को एमआई-17 ने भीमताल झील से पानी लेकर जंगल में लगी आग को बुझाया।
MI-17 के साथ उतरी वायुसेना
2 of 6
एयरफोर्स का एमआई-17
- फोटो : AmarUjala
इसके अलावा जिला प्रशासन ने पैराग्लाइडिंग पर तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक रोक लगा दी है। रविवार की सुबह हनुमानगढ़ी से अभियान की शुरूआत होगी। एयरफोर्स की टीम सरसावा (सहारनपुर) से आई है।
MI-17 के साथ उतरी वायुसेना
3 of 6
नैनीताल के जंगलों में आग
- फोटो : AmarUjala
नैनीताल जिले समेत कुमाऊं में पहाड़ी जिलों के अधिकांश जंगल धधक रहे हैं। नैनीताल डीएम दीपक रावत ने बताया कि सरसवा (सहारनपुर) से एयरफोर्स की टीम आ गई है। रविवार की सुबह हनुमानगढ़ी से टीम आग बुझाने की काम शुरू करेगी। उन्होंने बताया कि एयरफोर्स की टीम में सात लोग आए हैं और एक एमआई 17 हेलीकॉप्टर आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
MI-17 से आग बुझाने में जुटी वायुसेना
4 of 6
MI-17 से आग बुझाने में जुटी वायुसेना
- फोटो : AmarUjala
एसडीओ वन और एसडीएम नैनीताल समेत अन्य अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। हेलीकॉप्टर भीमताल झील से पांच हजार लीटर पानी लेकर आग बुझाने का काम करेगा। जिलाधिकारी ने बताया कि आबादी वाले क्षेत्र में अगर आग लगी होगी तो उसे प्राथमिकता के आधार पर बुझाया जाएगा। यही नहीं हेलीकॉप्टर ने भीमताल झील से पानी भी भरा।
विज्ञापन
MI-17 से आग बुझाने में जुटी वायुसेना
5 of 6
MI-17 से आग बुझाने में वायुसेना
- फोटो : AmarUjala
उन्होंने बताया कि शनिवार को बरेली से भी दो हेलीकॉप्टर आए थे और रेकी करके गए हैं। हेलीकाप्टर के माध्यम से आग लगने वाले स्थानों को सूचीबद्ध किया गया है। हेलीकॉप्टर के रेकी करने से आग वाले स्थानों को चिह्नित करने में मदद मिली है। आवश्यकता पड़ी एनडीआरएफ की टीम का भी सहयोग लिया जाएगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।