ट्रेन पैसेंजर्स के लिए खुशखबरी, इस दिन से चलेंगी रद्द हुईं सारी ट्रेनें, देखिए पूरी लिस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे की ओर से कोहरे के कारण रद की गई ट्रेनें अगले सप्ताह से चलेगी। देहरादून से रोजाना जाने वाली जनता एक्सप्रेस के चलने से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। इसके साथ ही इंदौर व उज्जैन एक्सप्रेस भी जल्द ही पटरी पर दौड़ेगी। रेलवे ने दो माह के लिए देहरादून से चलने वाली तीन ट्रेनों को रद कर दिया था।
दो दिसंबर से रद जनता एक्सप्रेस 14 फरवरी को देहरादून से चलेगी। इसके साथ ही इंदौर एक्सप्रेस 16 फरवरी और उज्जैन एक्सप्रेस 14 फरवरी को रवाना होगी। उज्जैन एक्सप्रेस पांच दिसंबर व इंदौर एक्सप्रेस 8 दिसंबर से रद है। जनता एक्सप्रेस रद होने के कारण यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
इस रूट पर मात्र एक ट्रेन दून-हावड़ा एक्सप्रेस होने से यात्रियों को कन्फर्म टिकट नहीं पा रहा था। अब यात्रियों की यह समस्या दूर होने वाली है। स्टेशन अधीक्षक करतार सिंह ने बताया कि कोहरे के चलते रेलवे ने देहरादून से चलने वाली तीन ट्रेनों को रद कर रखा है। अगले सप्ताह से तीन ट्रेनें चलने लगेगी। जनता एक्सप्रेस 13 फरवरी को वाराणसी से चलेगी और 14 फरवरी को देहरादून से जाएगी।
देहरादून से संचालित रद होने वाली ट्रेनें
ट्रेन नंबर नाम चलने की संभावित तिथि
4266 जनता एक्सप्रेस 14 फरवरी
4310 उज्जैन एक्सप्रेस 14 फरवरी
4318 इंदौर एक्सप्रेस 16 फरवरी