अमर उजाला की ओर से मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम के तहत बुधवार को भव्य तिरंगा पदयात्रा निकाली गई। परेड ग्राउंड से घंटाघर होते हुए यह यात्रा परेड ग्राउंड पर समाप्त हुई। इस यात्रा में शहर के दर्जनों स्कूलों के छात्रों, एनसीसी कैडेट्स और विभिन्न समााजिक संगठन के लोग शामिल रहे। करीब 600 की तादात में यात्रा में शामिल हुए लोगों ने देशभक्ति का संदेश दिया।
अमर उजाला तिरंगा पदयात्रा: मां तुझे प्रणाम; सैकड़ों बच्चों और लोगों ने दिया देशभक्ति का संदेश, फूलों से स्वागत
अमर उजाला, देहरादून
Published by: Renu Saklani
Updated Wed, 12 Aug 2026 06:41 PM IST
सार
मां तुझे प्रणाम कार्यक्रमों की श्रंखला में परेड ग्राउंड से तिरंगा पदयात्रा निकाली गई। देशभक्ति के तरानों पर कदमताल करते लोग आगे बढ़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन