{"_id":"6a7b40e46e20b739d4076fe0","slug":"chamoli-disaster-two-minutes-of-flooding-wreaked-havoc-tamak-drain-overflowed-three-times-jcb-operator-saved-2026-08-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दो मिनट के सैलाब ने मचाई तबाही: तीन बार उफान पर आया तमक नाला; JCB ऑपरेटर ने दिखाई दिम्मत, ऐसे बचाई आपनी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो मिनट के सैलाब ने मचाई तबाही: तीन बार उफान पर आया तमक नाला; JCB ऑपरेटर ने दिखाई दिम्मत, ऐसे बचाई आपनी जान
संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ (चमोली)
Published by: Alka Tyagi
Updated Tue, 11 Aug 2026 09:22 PM IST
सार
चीन सीमा को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण ज्योतिर्मठ-मलारी हाईवे पर तमक नाले में बीते दिन अतिवृष्टि से आए सैलाब ने तबाही मचा दी। इस बीच जेसीबी चालक ने हिम्मत नहीं हारी और अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
1 of 5
तमक नाले में तबाही
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
तमक नाले में सोमवार को जिस सैलाब में बैली ब्रिज बहा वह सिर्फ दो मिनट का था लेकिन नाले में ढलान होने के कारण पानी का वेग इतना अधिक था कि पुल घास के तिनके की तरह उछल गया। सोमवार को यह नाला तीन बार उफान पर आया और दूसरे उफान में ही बैली ब्रिज बह गया। वहीं जेसीबी ऑपरेटर ने संयम बरतकर खुद को बचाया।
तमक नाले में अक्सर पानी कुछ मिनट के लिए आता है लेकिन उसका वेग इतना अधिक होता है कि आसपास सबकुछ बहा ले जाता है। सोमवार दोपहर के समय जब नाला उफान पर आया, उस वक्त पानी पुल तक तो पहुंचा लेकिन पुल सुरक्षित रहा।
2 of 5
तमक नाले में तबाही के बीच बचा जेसीबी ऑपरेटर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस दौरान भारी मलबा नदी की तलहटी पर जमा हो गया जिससे नदी का स्तर उठ गया। पुल पर आए मिट्टी व पत्थरों को हटाकर आवाजाही सुचारू करवा दी गई लेकिन शाम करीब चार बजे फिर नाला उफान पर आया जिसमें पुल के साथ एक छोटा मालवाहक वाहन बह गया।
इसी दौरान एक जेसीबी भी नदी किनारे कुछ काम कर रही थी। जेसीबी भी पानी के सैलाब में बहने लगी लेकिन जेसीबी ऑपरेटर जोगेंद्र सिंह ने संयम का परिचय दिया और खुद को सैलाब में बहने से बचा लिया। जोगेंद्र ने बताया कि जब अचानक पानी बढ़ गया तो मेरे मन में यही विचार आया कि यदि नीचे उतरता हूं तो पानी में बह जाऊंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
तमक नाले में तबाही
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसलिए मैं जेसीबी में ही बैठा रहा। करीब दो मिनट बाद पानी कम होने लगा तो मैं सुरक्षित निकल गया। पानी की रफ्तार इतनी तेज थी कि सड़क पर पानी के साथ बोल्डर भी बह रहे थे। मंजर तो खौफनाक था मगर अब मेरे मन में कोई डर नहीं है। मैं आज फिर जेसीबी लेकर रास्ता खोलने के लिए पहुंच गया हूं।
विज्ञापन
5 of 5
तमक नाले में तबाही
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रात को फिर बढ़ा पानी, वाहन हो गया लापता
सोमवार को बहा कैंपर वाहन कल तक नदी में दिखाई दे रहा था लेकिन रात को नाले के फिर उफान पर आने के बाद उसका कुछ पता नहीं चल रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।