फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड पहुंचकर 2019 चुनाव के लिए बड़ा दांव खेल गए अमित शाह, कांग्रेस में आ सकता है 'भूचाल'

Wed, 27 Jun 2018 09:19 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 27 Jun 2018 09:19 AM IST
विज्ञापन
Amit shah took big step for 2019 lok sabha election to beat congress
Amit Shah

आगामी लोकसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड पहुंचे बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ऐसा दांव खेल गए जिससे कांग्रेसी दिग्गजों की टेंशन बढ़ सकती है। दरअसल, लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी दलों के हर छोटे-बडे़ असंतुष्ट पर भाजपा की नजर है। भाजपा को जहां मौका मिलेगा, वह असंतुष्टों को अपने पाले में खींच लेगी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का कहना है कि असंतुष्टों को साथ लाओ, उन्हें पद देना पडे़, तो वो भी दे दो।

Amit shah took big step for 2019 lok sabha election to beat congress
amit shah in dehradun

 भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने अपने पूर्णकालिक विस्तारकों को ऐसे मामलों में खासी तेजी दिखाने की नसीहत दी है। विस्तारकों से बूथ स्तर पर प्रभावी लोगों को भी पार्टी से जोड़ने के लिए कहा गया है। शाह का यहां तक कहना है कि ऐसे प्रभावी लोग यदि छह महीने भी भाजपा में रह जाएंगे, तो इससे पार्टी का काम चल जाएगा। 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने बड़ी संख्या में कांग्रेस समेत अन्य दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई थी।

Amit shah took big step for 2019 lok sabha election to beat congress
amit shah in dehradun

इसका उसे चुनाव में फायदा भी मिला। शाह ने विस्तारकों से कहा कि भाजपा का आकर्षण लगातार बढ़ता जा रहा है। अन्य दलों में तमाम ऐसे लोग हैं, जो भाजपा में आना चाहते हैं। इसलिए उन पर नजर रखनी जरूरी है। एक विस्तारक ने बताया कि शाह सभी विस्तारकों के कामकाज से खुश नजर आए। हर विधानसभा में भाजपा ने पिछले साल ही पूर्णकालिक विस्तारकों की नियुक्ति की थी। इन विस्तारकों ने एक निश्चित समय घर-परिवार से दूर रहकर भाजपा संगठन को देने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Amit shah took big step for 2019 lok sabha election to beat congress
pm modi

विस्तारकों के साथ बैठक में भाजपा के खिलाफ विपक्षी दलों के गठबंधन की कोशिशों पर भी चर्चा हुई। शाह ने कहा कि हम अपनी संगठनात्मक मजबूती से विपक्ष को करारा जवाब देते आए हैं। आगे भी जवाब दिया जाएगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘शेर’ की संज्ञा दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने कोई टिक नहीं पाएगा।

विज्ञापन
Amit shah took big step for 2019 lok sabha election to beat congress
amit shah

भाजपा के कुछ असंतुष्ट नेताओं के मोर्चा बनाने की चर्चा पर भाजपा बेपरवाह बनी हुई है। शाह के दौरे से ऐन पहले इस तरह की खबरें आई थीं कि असंतुष्ट नेताओं ने अलग मोर्चा बनाने के लिए बैठक की है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो पाई थी। इन स्थितियों पर भाजपा ज्यादा ध्यान नहीं देना चाहती। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने रविवार को कहा कि लोकतंत्र में यह विचित्र बात नहीं मानी जा सकती है। हर व्यक्ति को इस तरह के कदम उठाने की आजादी है। राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ. धन सिंह रावत के अनुसार, ऐसी कोई सूचना सरकार या संगठन तक नहीं पहुंची है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed