फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुनिया का सबसे बड़ा रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में बाबा रामेदव, जानिए क्या है उनकी प्लानिंग

Sat, 03 Jun 2017 05:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Sat, 03 Jun 2017 05:20 PM IST
विज्ञापन
baba ramdev will made record for yoga

द‌िनों द‌िन ऊंचाईयों को छूने वाले बाबा रामदेव अब एक नया र‌िकॉर्ड बनाने की तैयारी में हैं। इसके ल‌िए वे रात द‌िन तैयार‌ियां में जुटे हैं। उनका मानना है क‌ि वे दुन‌िया का सबसे बड़ा र‌िकॉर्ड बनाने वाले हैं।

baba ramdev will made record for yoga

तीसरा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने के लिए पतंजलि योगपीठ इस बार पूरी तरह से जुट गई है। योजना है कि एक ही मैदान में विश्व के सबसे बड़े योग कार्यक्रम का रिकार्ड स्थापित कर दिया जाए। इस काम के लिए योग गुरु बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण सहित पतंजलि परिवार के सभी पदाधिकारी इन दिनों तैयारियों में जुटे हैं।

पढ़े:- वैज्ञान‌िकों ने क‌िया भूकंप को लेकर एक बड़ा खुलासा, पढ़ेंगे तो चौंक जाएंगे

baba ramdev will made record for yoga

अहमदाबाद के शिविर में एक साथ पांच लाख योगार्थी लाकर विश्व का सबसे बड़ा रिकार्ड स्थापित किया जाएगा।  गौरतलब है कि 21 जून को विश्व में योगदिवस का आयोजन होगा। यह तीसरा योग दिवस है। पहले योग दिवस पर केंद्र सरकार ने दिल्ली में भव्य कार्यक्रम किया था। इस आयोजन में 80 हजार साधकों ने भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
baba ramdev will made record for yoga

बाबा रामदेव ने गत वर्ष फरीदाबाद में दूसरा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाते हुए डेढ़ लाख साधकों का रिकार्ड बनाया था। इस बार पिछले कई महीनों से अंतरराष्ट्रीय रिकार्ड बनाने की तैयारी में समूचा पतंजलि परिवार जुटा हुआ है। पश्चिमी बंगाल और आसाम का दौरा कर लौटे आचार्य बालकृष्ण ने बताया कि लक्ष्य तो देश में पांच करोड़ लोगों को योग कराने का है।

विज्ञापन
baba ramdev will made record for yoga

इसके लिए छह लाख 30 हजार गांवों में शिविरों की तैयारियां चल रही हैं। कई जगह एक दिन तो कई जगह तीन दिन के शिविर लगाए जाएंगे। पतंजलि परिवार के साथ-साथ भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के कार्यकर्ता इस काम में दो महीने से जुटे हुए हैं। देश के तमाम जिला मुख्यालयों पर बड़े आयोजन होंगे। राज्यों की राजधानियों में भव्य कार्यक्रमों की तैयारी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed