फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM मोदी के पास पहुंचा ‘अज्ञात’ BJP विधायक का करोड़ों का सोना खरीद का मामला

Wed, 14 Dec 2016 03:35 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 14 Dec 2016 03:35 PM IST
विज्ञापन
BJP MLA purchase gold worth millions through black money
मोदी चालीसा को लेकर विवाद - फोटो : PTI

उत्तराखंड में भाजपा के एक अज्ञात विधायक पर नोटबंदी की घोषणा वाले दिन करोड़ों का सोना खरीदने का मामला प्रधानमंत्री कार्यालय पहुंच गया है। देहरादून के वकील अमित तोमर ने विधायक पर सोना खरीदने के आरोपों की जांच के लिए पीएमओ को डीएम के माध्यम से ज्ञापन दिया था, जिसे अब शासन ने अग्रिम कार्रवाई के लिए प्रधानमंत्री के निजी सचिव को प्रेषित कर दिया है।


 

BJP MLA purchase gold worth millions through black money

इससे पहले प्रदेश सरकार ने आम आदमी पार्टी की शिकायत पर अज्ञात विधायक का पता लगाने के लिए एसआईटी गठित कर दी है। हालांकि भाजपा ने प्रदेश सरकार के फैसले के बाद मामले की पड़ताल करवा खुद को क्लीन चिट दे दी है।
 

BJP MLA purchase gold worth millions through black money
काला

कालेधन से सोना खरीदने का भाजपा के एक विधायक पर लग रहे आरोप की पड़ताल के लिए राज्य सरकार के अलावा एक अधिवक्ता ने पीएमओ से जांच की मांग उठाई है। अधिवक्ता अमित तोमर ने यह मामला 18 नवंबर को उठाया था, जिसके बाद उन्होंने डीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेज कर जांच की गुहार लगाई।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
BJP MLA purchase gold worth millions through black money
gold - फोटो : demo pic

डीएम के माध्यम से प्राप्त पत्र को शासन ने पीएमओ को भेज कर शिकायतकर्ता को अवगत करवा दिया है। अधिवक्ता ने बताया कि भाजपा के एक विधायक ने पीएम मोदी के पांच सौ और हजार रुपये के नोट प्रतिबंध करने वाली शाम को एक ज्वेलर की दुकान से ढाई करोड़ का सोना खरीदा था, जिसकी जांच होनी आवश्यक है।
 

विज्ञापन
BJP MLA purchase gold worth millions through black money
- फोटो : Demo pic

विधायक पर लग रहे आरोपों में कितनी सच्चाई है इसका खुलासा संबंधित ज्वैलर की दुकान के सीसीटीवी फुटेज से पता चल सकता है। उधर, मामले में एसआईटी जांच तीन दिन के भीतर अपनी जांच रिपोर्ट पूरी कर सरकार को सौंप सकती है। कांग्रेस फिलहाल एसआईटी जांच का इंतजार कर रही है, जिसके चलते अभी तक कांग्रेस के नेता चुप्पी साधे हुए हैं।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed