उत्तराखंड का पहला शानदार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बनकर तैयार हो गया है। आगामी 16 दिसंबर को अधिकारिक रूप से राज्य को पहला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम मिल जाएगा। शुक्रवार को मुख्यमंत्री हरीश रावत रायपुर स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम और स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान 38वें राष्ट्रीय खेलों का शुभंकर और लोगो भी जारी किया जाएगा।
उत्तराखंड का पहला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बनकर तैयार, तस्वीरों में शानदार स्टेडियम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
237 करोड़ रुपये की लागत से बने इसे स्टेडियम के शुभारंभ अवसर पर विशिष्ट अतिथि सांसद राज्यसभा और आईपीएल के अध्यक्ष राजीव शुक्ला भी मौजूद रहेंगे। उद्घाटन के दौरान सांस्कृतिक समारोह और एक मैत्री क्रिकेट मैच का भी आयोजन किया जाएगा। इस दौरान बॉलीवुड गायक अभिजीत सावंत, क्रिकेट सुरेश रैना, प्रवीण कुमार, पीयूष चावला भी मौजूद रहेंगे।
मंगलवार को रायपुर स्थित स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में पत्रकारों से बातचीत के दौरान खेल मंत्री दिनेश अग्रवाल ने कहा कि स्टेडियम बनकर तैयार है। उद्घाटन में कोई जल्दबाजी नहीं की जा रही है। जल्द ही स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय मैचों का आयोजन भी किया जाएगा। उद्घाटन के दिन उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के बीच मैत्री मैच खेला जाएगा। इस मैच में कई भारतीय क्रिकेटर भी हिस्सा लेंगे। खेल मंत्री ने बताया कि हल्द्वानी का स्टेडियम भी लगभग तैयार है। जल्द ही इसका भी शुभारंभ किया जाएगा।
मौके पर सचिव खेल शैलेश बगौली, क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के सचिव पीसी वर्मा, संयुक्त निदेशक खेल प्रशांत आर्य, उपनिदेशक डॉ. धर्मेंद्र भट्ट, खेल निदेशक अजय अग्रवाल, क्रिकेट स्टेडियम व आइस स्केटिंग रिंक सोसाइटी के सीईओ नीरज गुप्ता, कोच अनूप बिष्ट मौजूद रहे। वहीं, एसएसपी स्वीटी अग्रवाल, एएसपी तृप्ति भट्ट और एसपी सिटी अजय सिंह ने स्टेडियम पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एसएसपी ने बताया कि अतिथियों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो, इसका प्रयास किया जा रहा है।
स्टेडियम की खासिय: डे नाइट मैच के लिए चार हाईमास्ट लाइट लगाई गई है। इसमें कुल 392 लाइटें हैं। स्टेडियम में 25 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था है। भारत में पहली बार स्टेडियम की छत टैनसाइल फैब्रिक एवं पॉली कार्बोनेट को मिलाकर बनाई गई है। अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप पांच मुख्य पिच के साथ-साथ पांच प्रैक्टिस पिच भी हैं। सुरक्षा के मद्देनजर अत्याधुनिक एक्सिस कंट्रोल सिस्टम और बिल्डिंग मैनेजमेंट सिस्टम को अपनाया गया है। मीडिया एवं ब्राडकास्टिंग के लिए अत्याधुनिक आईपी बेस्ड तकनीक उपलब्ध। स्टेडियम में 100 वर्ग मीटर की दो वीडियो स्क्रीन लगाई गईं हैं। 34 कारपोरेट बॉक्स, लाउंज, रेस्टोरेंट एरिया की व्यवस्था। क्लब हाउस में स्वीमिंग पूल, बाउलिंग ऐले, टीटी रूम, स्पा, बैंक्वेट हॉल, 100 सीट का ऑडिटोरियम है।