फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या पूरी हो पाएगी बॉलीवुड दिवा उर्वशी रौतेला की ये विश?

Thu, 18 May 2017 09:10 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी/भीमताल (नैनीताल)
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी/भीमताल (नैनीताल) Updated Thu, 18 May 2017 09:10 AM IST
विज्ञापन
know about bollywood actress urvashi rautela big wish
urvashi rautela - फोटो : amar ujala
फिल्म अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने अपनी एक बड़ी विश जाहिर की है। लेकिन ये विश पूरी हो पाएगी या नहीं ये आने वाला समय ही बताएगा।

 
know about bollywood actress urvashi rautela big wish
urvashi rautela

उत्तराखंड के पर्यटन की पहचान देश-दुनिया में दिलाने के लिए ब्रांड एंबेसडर बनने की इच्छा जताई है। उर्वशी की चाहत पर द्वाराहाट के भाजपा विधायक महेश नेगी ने भी हामी भरी है और उनकी बात मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत तक पहुंचाने का वादा किया है।
  

know about bollywood actress urvashi rautela big wish
urvashi

जागेश्वर धाम, चितई मंदिर और कैंची धाम में पूजा कर लौटने के बाद मंगलवार को मीडिया से उक्त बातें साझा करते हुए बॉलीवुड अदाकारा उर्वशी ने कहा कि उत्तराखंड में खूबसूरत कुदरती नजारों की वजह से फिल्म निर्माण और पर्यटन की असीम संभावनाएं हैं, लेकिन हवाई सुविधा बहुत कम होने की वजह से बॉलीवुड के लोग और दूसरे देशों के पर्यटक यहां आने से कतराते हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
know about bollywood actress urvashi rautela big wish
urvashi rautela - फोटो : AmarUjala

इसी साल रिलीज काबिल फिल्म के आइटम सांग में अपनी अदाकारी दिखाने के बाद अब वह प्रदेश के लिए भी कुछ वक्त निकालना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की बेटी होने के नाते यदि मौका मिले तो वह पर्यटन ब्रांड एंबेसडर बनकर उत्तराखंड के पर्यटन को देश-दुनिया में पहचान दिलाना चाहती हैं।
 

विज्ञापन
know about bollywood actress urvashi rautela big wish
urvashi rautela - फोटो : AmarUjala

उनका कहना है कि प्रदेश सरकार को इस दिशा में सार्थक पहल करनी चाहिए। कोटद्वार निवासी उर्वशी का हल्द्वानी में ननिहाल है और कुमाऊं के देवस्थलों से उनका गहरा नाता रहा है। महज 23 वर्ष की उम्र में अभिनय और मॉडलिंग में कई अवार्ड हासिल कर चुकी उर्वशी ने कहा कि भविष्य में बॉलीवुड में उत्तराखंड के युवाओं का बोलबाला रहेगा, क्योंकि यहां के युवाओं में हुनर के साथ ही आगे बढ़ने की ललक भी है। उर्वशी ने कहा कि आज वह जो भी हैं, देवभूमि की वजह से ही हैं। प्रेस वार्ता में उर्वशी के साथ उनके पिता मनवर रौतेला, मां मीरा रौतेला और पारिवारिक मित्र ध्रुव रौतेला मौजूद थे। 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed