सब्सक्राइब करें

Uttarakhand Breaking: हरिद्वार सहित कई स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी, मिला जैश-ए-मोहम्मद के नाम का लेटर

संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार। Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 15 Oct 2022 07:09 PM IST
विज्ञापन
Bomb blast threat many stations including Haridwar Jaish-e-Mohammed Letter received Uttarakhand news in hindi
हरिद्वार रेलवे स्टेशन - फोटो : सोशल मीडिया

आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के नाम से हरिद्वार रेलवे स्टेशन सहित उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश के कई रेलवे स्टेशनों और धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। आतंकी संगठन के एरिया कमांडर के हवाले से हरिद्वार रेलवे स्टेशन अधीक्षक को धमकी भरा पत्र मिला है। पत्र मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैैं। स्टेशन पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

अधिकारियों के मुताबिक 10 अक्तूबर को हरिद्वार रेलवे स्टेशन अधीक्षक के नाम से साधारण डाक से कार्यालय में पत्र आया। स्टेशन अधीक्षक ने जब पत्र खोला तो उनके होश उड़ गए। पत्र में हरिद्वार रेलवे स्टेशन के साथ ही देहरादून, लक्सर, रुड़की, काठगोदाम, नजीबाबाद, शाहगंज  सहित कई स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी दी है। पत्र भेजने वाले ने खुद को आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का एरिया कमांडर बताया है। एक पन्ने के पत्र में दोनों तरफ हिंदी में लिखा है।

Trending Videos
Bomb blast threat many stations including Haridwar Jaish-e-Mohammed Letter received Uttarakhand news in hindi
उत्तराखंड पुलिस - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
25 अक्तूबर को स्टेशनों पर बम विस्फोट करने की धमकी दी गई है। जबकि 27 अक्तूबर को उत्तराखंड के चारधाम के साथ ही अन्य धार्मिक स्थलों पर बम धमाके करने की चेतावनी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bomb blast threat many stations including Haridwar Jaish-e-Mohammed Letter received Uttarakhand news in hindi
उत्तराखंड पुलिस - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

जीआरपी के अपर पुलिस अधीक्षक अरुणा भारती ने बताया कि धमकी भरा पत्र मिलने के बाद अज्ञात के खिलाफ गैर कानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम (यूएपीए एक्ट) में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Bomb blast threat many stations including Haridwar Jaish-e-Mohammed Letter received Uttarakhand news in hindi
उत्तराखंड पुलिस - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में पहली बार ये मुकदमा दर्ज हुआ है। इस मामले में गहनता से जांच कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल के भाई के घर में डकैती, बदमाशों ने पत्नी सहित तीन महिलाओं को बनाया बंधक

विज्ञापन
Bomb blast threat many stations including Haridwar Jaish-e-Mohammed Letter received Uttarakhand news in hindi
उत्तराखंड पुलिस - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक चौबंद है। स्टेशन पर आने आने वाले हर संदिग्ध व्यक्ति पर नजर रखी जा रही है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed