फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कार बचाने के चक्कर में खाई में गिरी मैक्स, एक की मौत, 13 लोग अस्पताल में भर्ती, तस्वीरें...

Sat, 23 Jun 2018 09:32 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Sat, 23 Jun 2018 09:32 AM IST
विज्ञापन
 Car Accident on Rishikesh Yamkeshwar highway one passenger killed
accident

यमकेश्वर-लक्ष्मणझूला राष्ट्रीय राजमार्ग पर ऋषिकेश आ रही एक मैक्स वाहन बिनक के समीप खाई में गिर गया। हादसे में एक युवक की मौत घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि 13 लोग जख्मी हो गए। घायलों को ऋषिकेश के एसपीएस राजकीय अस्पताल और अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया है।


 

 Car Accident on Rishikesh Yamkeshwar highway one passenger killed
accident

थाना लक्ष्मणझूला पुलिस के मुताबिक यमकेश्वर-लक्ष्मणझूला नेशनल हाईवे पर दोपहर करीब 12 बजे मैक्स कांडी से ऋषिकेश की तरफ आ रही थी। बिनक के पास अचानक सामने से आ रही एक कार को बचाने के चक्कर में मैक्स करीब 80 फीट गहरी खाई में जा गिरी।

 Car Accident on Rishikesh Yamkeshwar highway one passenger killed
accident

उपनिरीक्षक विकास भारद्वाज ने बताया कि मृतक की पहचान संतोष बडोला (30) पुत्र दिनेश चंद बडोला निवासी ग्राम पंचुर, यमकेश्वर के रूप में हुई है।   आपातकालीन 108 सेवा से घायलों को ऋषिकेश के सरकारी अस्पताल व अन्य को एम्स में भर्ती किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
 Car Accident on Rishikesh Yamkeshwar highway one passenger killed
accident

दुर्घटना में लोग हुए घायल       
एसआई विकास भारद्वाज ने बताया कि सरकारी अस्पताल भेजे गए घायलों में खुशीराम जखमोला (65) पुत्र महेशानंद जखमोला व उनकी पत्नी बसंती देवी (63) निवासी गडकोट मांडलू, द्वारीखाल, कांती देवी (45) पत्नी रविंद्र कुकरेती निवासी ग्राम मागथा, यमकेश्वर, सोनप्रिया (27) पत्नी संतोष बडोला निवासी ग्राम पंचुर, यमकेश्वर, राजेंद्र प्रसाद (53) पुत्र गोविंद राम निवासी ग्राम तुन्ना, भृगुखाल, यमकेश्वर व नितिन (19) पुत्र देशराज निवासी बिहारीगढ़, जिला सहारनपुर, यूपी शामिल हैं। इनमें बसंती देवी, कांति देवी व सोनप्रिया की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें एम्स रेफर कर दिया गया है। सोनप्रिया की हालत गंभीर बनी हुई है। मैक्स चालक संजय नेगी (35) पुत्र किशन सिंह नेगी निवासी ग्राम बिथ्याणी, यमकेश्वर और सागर जोशी (16) पुत्र सुनील जोशी निवासी कुकरेतीधार, यमकेश्वर को हल्की चोटें आई हैं।       

विज्ञापन
 Car Accident on Rishikesh Yamkeshwar highway one passenger killed
accident

इन लोगों को भेजा गया एम्स        
लक्ष्मणझूला पुलिस के अनुसार कुसुम कंडवाल (43) पत्नी अशोक कंडवाल निवासी भड़ैत, कांडाखाल, यमकेश्वर उनकी भांजी सिमरन सेमवाल (11) पुत्री अनिल सेमवाल, साधना जोशी (41) पत्नी सुनील जोशी निवासी कुकरेतीधार, यमकेश्वर, जगदीश सिंह (65) पुत्र भोल सिंह निवासी ग्राम तिमल्याणी, यमकेश्वर व मदनलाल (72) पुत्र बालक दास निवासी कांडी, यमकेश्वर को एम्स में भर्ती कराया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed