फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी में जा रही कार बनी आग का गोला, अंदर थे चार लोग, तस्वीरें देख सहम जाएंगे

Fri, 15 Dec 2017 11:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 15 Dec 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
car caught fire during going to attend marriage in dehradun
fire in car

शादी में जा रही कार अचानक बीच सड़क पर आग का गोला बन गई। तस्वीरें देखकर सहम जाएंगे।


 

car caught fire during going to attend marriage in dehradun
fire in car

दून-पांवटा हाईवे पर झाझरा के पास एक चलती कार में शार्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। कुछ ही देर में कार धू-धू कर जल गई। हालांकि, आग लगने से पहले कार सवार एक ही परिवार के चार सदस्य सुरक्षित बाहर निकल आए। सूचना पर दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक कार पूरी जल चुकी थी।

car caught fire during going to attend marriage in dehradun
fire in car

आग की लपटों की वजह से काफी देर तक हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा।  शुक्रवार को शहर के दांडी मुहल्ला निवासी केशव कुमार अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ कार से शादी समारोह में भाग लेने के लिए विकासनगर जा रहे थे। करीब तीन बजे जैसे ही कार झाझरा के पेट्रोल पंप के पास पहुंची, तो पिछले हिस्से में शार्ट सर्किट से आग लग गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
car caught fire during going to attend marriage in dehradun
fire in car

देखते ही देखते कार से आग की लपटे निकलने लगी। केशव कुमार ने सही समय पर कार को रोककर परिवार के सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सड़क पर कार से लपटे निकलती देखकर मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। कुछ देर में ही कार आग का गोला बन गई।

विज्ञापन
car caught fire during going to attend marriage in dehradun
fire in car

सेलाकुई से फायर की टीम भी बुलाई गई, मगर तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। कार में आग के कारण विकासनगर मार्ग का यातायात थम गया था, जिससे काफी देर जाम की स्थिति बनी रही। बाद में पुलिस ने यातायात को सुचारु किया। झाझरा चौकी प्रभारी शिशुपाल राणा का कहना है कि शार्ट सर्किट से कार में आग लगने की आशंका है

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed