{"_id":"5d20a7b18ebc3e6c9f0f6bcd","slug":"car-fall-into-ditch-in-kotdwar-haryana-two-friends-killed-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हंसी-खुशी घूमने निकले थे पांच दोस्त, रास्ते में हादसा होते ही मच गई चीख-पुकार, दर्दनाक तस्वीरें... ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हंसी-खुशी घूमने निकले थे पांच दोस्त, रास्ते में हादसा होते ही मच गई चीख-पुकार, दर्दनाक तस्वीरें...
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लैंसडौन/कोटद्वार
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 07 Jul 2019 10:37 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
कार हादसा
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
घर से हंसी-खुशी घूमने निकले पांच दोस्तों की कार हादसे का शिकार हो गई। उत्तराखंड के कोटद्वार-पौड़ी नेशनल हाईवे पर गुमखाल के पास कार गहरी खाई में गिरने से हरियाणा के दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो महिला पर्यटक समेत तीन घायल हो गए। घायलों को लैंसडौन पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से खाई से निकालकर बेस अस्पताल पहुंचाया।
Trending Videos
2 of 6
कार हादसा
- फोटो : अमर उजाला
कोतवाल संपूर्णानंद गैरोला ने बताया कि हरियाणा से तीन युवक और दो युवतियां शुक्रवार को अपनी कार से घूमने के लिए लैंसडौन आए थे। रात को पांचों पर्यटक जयहरीखाल स्थित एक होम स्टे पर्यटक आवास गृह में रुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
कार हादसा
- फोटो : अमर उजाला
लैंसडौन घूमने के बाद शनिवार को उन्होंने पौड़ी घूमने का मन बनाया। शनिवार को ये लोग लैंसडौन से जयहरीखाल, गुमखाल होते हुए पौड़ी के लिए रवाना हुए थे। दिन में करीब 12 बजे गुमखाल से करीब एक किमी आगे सतपुली रोड पर उनकी कार अनियंत्रित होकर 700 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।
4 of 6
कार हादसा
- फोटो : अमर उजाला
चीख-पुकार मचने और शोर होने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सूचना मिलते ही गुमखाल पुलिस और उसके बाद लैंसडौन से पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य चलाया। हादसे में कार में सवार दो युवकों आदित्य (26) पुत्र राजेश ग्राम बेरी जिला झज्जर हरियाणा और मानव (26) पुत्र नामालूम निवासी फरीदाबाद हरियाणा की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
5 of 6
कार हादसा
- फोटो : अमर उजाला
घायलों में मोहित (21) पुत्र राजकुमार रोहतक हरियाणा, शिवानी (22) पुत्री प्रेम सिंह रावत, निवासी सी-18 न्यू जानकीपुरी वृंदापुर उत्तम नगर दिल्ली और दीप्ति (22) पुत्री लाल सिंह सेक्टर 14 गुड़गांव हरियाणा शामिल हैं, जिन्हें 108 सेवा से बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।