फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चमोली आपदा: बहुओं की हिम्मत; ससुर को बचाने लौटी ममता मलबे में दबी, दूसरी ने सास को मौत के मुंह से खींच निकाला

Mon, 22 Sep 2025 12:13 PM IST
रेनू सकलानी प्रमोद सेमवाल, गोपेश्वर ( चमोली)
प्रमोद सेमवाल, गोपेश्वर ( चमोली) Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 22 Sep 2025 12:13 PM IST
सार

चमोली में बीते दिनों बादल फटने से नंदानगर के तीन क्षेत्रों में भारी तबाही मची है। बादल बिंसर पहाड़ी की चोटी के दोनों तरफ फटा जिससे पानी के सैलाब की तीन धाराएं बन गईं और सैंती लगा कुंतरी, फाली लगा कुंतरी और धुर्मा को भारी नुकसान पहुंचा है। ये भयावह मंजर यहां लोगो शायद कभी न भूल पाए।

विज्ञापन
Chamoli disaster Daughters-in-law courage Mamta returned to save her father-in-law got buried under debris
धुर्मा गांव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

धुर्मा गांव में लापता ममता देवी ससुर को बचाने गई थी, लेकिन खुद आपदा की शिकार हो गई। वहीं दूसरी बहू ममता ने सास को तो बचा लिया, लेकिन उनकी भी जान पर बन आई थी, उसने पंखे से लटककर खुद को बचाया। दोनों अभी लापता हैं, जिनकी खोजबीन लगातार जारी है।



धुर्मा गांव में बृहस्पतिवार की दरमियानी रात करीब डेढ़ बजे जब पानी और मलबा आने लगा तो लोगों में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। लोग घरों को छोड़कर सुरक्षित जगह पर जाने लगे। यहां गुमान सिंह का परिवार भी रहता है। उनके बड़े भाई की बहू ममता पत्नी विक्रम सिंह बच्चों को लेकर सुरक्षित स्थान पर जा रही थी, तभी उसे पता चला कि ससुर गुमान सिंह अंदर हैं। वह उन्हें लेने के लिए चली गई, गांव के विजेंद्र सिंह, महावीर सिंह, राजेंद्र सिंह व अन्य लोग बच्चों को सुरक्षित जगह पर लेकर चले गए।

Chamoli disaster Daughters-in-law courage Mamta returned to save her father-in-law got buried under debris
चमोली आपदा प्रभावित - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

मलबा आ गया और पूरा मकान मलबे में दब गया
ममता देवी अंदर गई तभी भारी मलबा आ गया और पूरा मकान मलबे में दब गया। जहां ममता और ससुर गुमान सिंह दब गए। गुमान सिंह की बड़ी बहू का नाम भी ममता है। जब मकान में मलबा घुसने लगा तो वह सास को निकालने के लिए अंदर गई। सास को तो बाहर निकाल लिया लेकिन तभी भारी मलबा अंदर आ गया। वह दलदल में फंस गई। जिस पर वह पंखे को पकड़कर लटक गई। काफी देर तक लटके रहने के बाद जब पानी कुछ कम हुआ तो वह बाहर निकली।

Chamoli disaster Daughters-in-law courage Mamta returned to save her father-in-law got buried under debris
चमोली का धुर्मा गांव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

बादल फटने से तबाही
बादल फटने से नंदानगर के तीन क्षेत्रों में भारी तबाही मची है। बताया जा रहा है कि बादल बिंसर पहाड़ी की चोटी के दोनों तरफ फटा जिससे पानी के सैलाब की तीन धाराएं बन गईं और सैंती लगा कुंतरी, फाली लगा कुंतरी और धुर्मा को भारी नुकसान पहुंचा है। बिंसर चोटी के बायीं तरफ जहां फाली लगा कुंतरी और सैंती लगा कुंतरी गांव स्थित हैं यहां दो धाराएं बनीं गई हैं। इन धाराओं के तेज बहाव के कारण दोनों गांवों में कई मकान मलबे में दब गए। फाली लगा कुंतरी में 20 और सैंती लगा कुंतरी में 18 परिवार रहते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chamoli disaster Daughters-in-law courage Mamta returned to save her father-in-law got buried under debris
चमोली आपदा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

कांवली देवी को पेड़ ने बचाया
आपदा के समय गांव में अफरा-तफरी की स्थिति बनी हुई थी। लोग सुरक्षित जगह पर जाने के लिए दौड़ने लगे। तभी कांवली देवी पानी की चपेट में आकर बहने लगी। किस्मत अच्छी रही कि नीचे एक तिमले का पेड़ था, जिसे कांवली देवी ने पकड़ लिया और जल्दी से पेड़ पर चढ़ गईं।

ये भी पढे़ं...Srinagar Garhwal: मां धारी देवी के दर्शन के लिए पहुंचे सीएम दामी, मंदिर में पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद

विज्ञापन
Chamoli disaster Daughters-in-law courage Mamta returned to save her father-in-law got buried under debris
चमोली आपदा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

 

पिता के ऊपर तीन बच्चों की जिम्मेदारी
ममता देवी के दो बेटी और एक बेटा हैं। बड़ी बेटी की उम्र 17 साल, दूसरी की 15 साल और बेटे की उम्र 10 साल है। उनके पति विक्रम सिंह होटल में काम करते हैं और इन दिनों घर आए हुए हैं। विक्रम के माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। ऐसे में अब तीनों बच्चों की जिम्मेदारी उनके ऊपर आ गई है। हालांकि परिवार के अन्य लोग भी बच्चों की देखभाल कर रहे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed